RK TV News
खबरें
Breaking News

बलिया:रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ एवं नागरिक अभिनंदन।

RKTV NEWS/बलिया ( उत्तरप्रदेश)22 जनवरी।चित्रगुप्त हाईस्कूल छिब्बी बलिया के विद्यालय पर रामलला प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम जी लाल श्रीवास्तव तथा संचालन डॉ० आदित्य कुमार ‘अंशु’ ने किया। सर्वप्रथम सरस्वती पूजन के साथ रामलला का विधिवत पूजन वैदिक मंत्रोचार के द्वारा किया गया । सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्रा मनीषा, रीमा, पुनीता, अंशु तथा स्वागत-गीत सलोनी, शिवांगी,रीमा ने प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि के रूप में रमाशंकर सिंह ‘पिपासु’ (लखनऊ) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० भोला प्रसाद ‘आग्नेय’ एवं डॉ० रितु वर्मा (बलिया) उपस्थित थे । इस अवसर पर डॉ० भोला प्रसाद ‘आग्नेय’ डॉ० आदित्य कुमार ‘अंशु’ , रमाशंकर सिंह ‘पिपासु’ तथा विद्यालय की छात्रा रीमा चौहान, ऋचा शर्मा, शिवांगी राय ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर रमाशंकर सिंह ‘पिपासु’ का नागरिक अभिनंदन किया गया। बताते चले कि रमाशंकर सिंह रतसी दोघरा (बलिया) के निवासी हैं। वर्तमान में लखनऊ में रहते है। गत दिन 19 जनवरी को राज्य कर्मचारी संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा उन्हें अकबर इलाहाबादी सम्मान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा₹100000 रु के चेक के साथ प्रदान किया गया। प्रदेश के 24 विद्वानों में बलिया जनपद के रमाशंकर सिंह को सम्मानित होने से पूरा विद्वत समाज गौरवांवित है। उनके सम्मानित होने से क्षेत्रीय नागरिकों एवं विद्यालय परिवार ने यह कार्यक्रम डॉ० आदित्य कुमार ‘अंशु’ की देखरेख में किया। इस अवसर पर इंदरपुर निवासी डॉ० रितु वर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया। डॉ० रितु वर्मा ने अपने संघर्षों को बच्चों और अध्यापकों के सामने साझा किया। विद्यालय के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोग में अवधेश सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, हरे राम यादव, जयराम राय, शैलेंद्र राम, अशोक सिंह, गुड्डू चौहान, रितु सिंह, सिम्पा जी,नेहा सिंह, मनीषा सिंह,अमीषा आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। अंत में रमाशंकर सिंह एवं डॉo रितु वर्मा को स्मृति चिन्ह, पुस्तक व माला से सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री केन्या और मेडागास्कर का दौरा करेंगे।

rktvnews

बक्सर:अग्निकांड की घटनाओं से बचाव के संबंध में बैठक।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से रेसलर विकास कच्छप ने मुलाकात की।

rktvnews

रांची: शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 एक एक्शन ड्रामा है, जो 12 नवंबर 23 को होगी रिलीज।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:छात्र जदयू वीकेएसयू आरा के अध्यक्ष बनने पर बोले आजाद सिंह, छात्र हित सर्वोपरि।

rktvnews

Leave a Comment