RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

युवा सप्ताह अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जगजीवन कॉलेज में किया कवि सम्मेलन आयोजित।

स्वामी जी का संपूर्ण जीवन मातृभूमि और युवाओं के लिए समर्पित था:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जनवरी।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जगजीवन महाविद्यालय द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में युवा सप्ताह के पांचवे दिन कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्या डॉ आभा सिंह,राष्ट्रीय सदस्य प्रतिभा मिश्रा, प्रदेश सह मंत्री राज पाण्डेय ,प्रदेश सदस्य छोटु सिंह,नगर मंत्री आदित्य सिंह,कॉलेज अध्यक्ष सचिन राय ने सयुक्त रूप से माँ सरस्वती और विवेकानंद जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का संचालन कॉलेज उपाध्यक्ष हर्षराज मंगलम ने किया।
कार्यक्रम का विषय परिवेश करते हुए राज पाण्डेय ने अभाविप के स्थापना काल से आज तक के छात्र हित ,राष्ट्रहित और समाजहित में किये जा रहे कार्यों को विस्तार से रखा।
उन्होंने कहा भारत विश्व का सबसे युवा देश है जहां के युवा विश्व के अनेक देशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
मुख्य अतिथि प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना से स्वामी विवेकानंद जी के विचार को अपना लक्ष्य बना कार्य करती आ रही है।एक ओर युवा दिग्भ्रमित हो रहे तो दूसरी तरफ अभाविप से जुड़कर स्वामी विवेकानंद जी को प्रेरणास्रोत मान कर राष्ट्रीय युवा सप्ताह मना रहे है।
विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ आभा सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अपनी विद्वत्ता, आध्यात्मिकता,वेदान्त दर्शन पूरे विश्व को चमत्कृत कर दिया जिसका एक उदाहरण है शिकागो धर्म सम्मेलन। जहां के तार्किक भाषण का आज तक कोई मुकाबला नहीं कर सका।
नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद बनने मे योगदान रहा तो वो उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस जी था। युवाओं के लिए उठो जागो और चलती रहो जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति ना हो तथा ब्रह्मचर्य पालन का संदेश दिया था। स्वामी जी का संपूर्ण जीवन मातृभूमि, आध्यात्मिक ज्ञान और युवाओं के लिए समर्पित था।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छोटू सिंह ने कहा कि स्वयं पर विश्वास सर्वोपरि है।जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।प्रत्येक व्यक्ति में कार्य करने की अनंत क्षमता है जो आत्मविश्वास से पूरा किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कविता पाठ ,राकेश गुड्डू ओझा,क्षितिज श्रीवास्तव,आशीष उपाध्याय,डॉ प्रेम सागर पाण्डेय, ममता दिप एवं रिंकी सोनी ने किया।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष सचिन राय ने किया।
कार्यक्रम में ऋतुराज चौधरी, राजन कुमार,आदित्य सिंह,शिवेष उपाध्याय, निखिल राज,राहुल कुमार,शौर्य पाठक,समीर सिंह,आदर्श कुमार,रितेश कुमार,काजल कुमार,खुशी कुमारी,धीरज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्रीपरिषद की बैठक में लिया गया निर्णय ।

rktvnews

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच इतिहास और विरासत के गहरे संबंध हैं : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के लिए पहले फ्लीट सपोर्ट शिप की स्टील कटिंग।

rktvnews

उत्तर भारत की पहली नदी कायाकल्प परियोजना देविका पूरी होने के निकट है, इसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्‍वयं लॉन्च किया था: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर:संस्कृत से ही संस्कृति की सुरक्षा संभव:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment