RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महाराजा कालेज आरा में मकर संक्रांति पर कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 जनवरी।आॉरोविले इंग्लिश लिटरेरी क्लब ,स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग महाराजा कॉलेज आरा में मकर संक्रांति के अवसर पर स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं के लिए पर्यावरण के संबंध में संक्रांति का महत्व विषय पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय द्वारा किया गया। अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष प्रो वंदना सिंह ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत और कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पतंग बाजी और तिल से बने मिष्ठान के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने पर्यावरण के महत्व को इस अवसर को जोड़ते हुए बताया कि आज कल पतंग बाजी प्लास्टिक के कागजों पर पतंग बनाया जा रहा है,धागा आर्टिफिशियल बनाए जा रहे हैं जो प्रकृति और मानव के लिए खतरा है। इससे बचने की जरूरत है। वही उद्घाटन भाषण करते हुए प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने कहा कि प्राचीन काल से ग्रह नक्षत्र सूर्य चंद्रमा पृथ्वी सब की गणना होते आ रही है। इसी क्रम में मकर संक्रांति से भगवान सूरज मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जिसके कारण प्रकृति में सृजन और बदलाव आता है। गतिमान रहना प्रगति की निशानी है जबकि रुक जाना प्रगति का बाधक माना जाता है। इन्होंने फील्ड में पतंगबाजी भी की। हम सबों को इसी प्रकृति के साथ चलकर लक्ष्य को हासिल करना होता। प्रकृति हमें यही सीख देती है।
इस अवसर पर पोस्टर, क्वीज, पतंगबाजी प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में प्रो प्रश्न जय कुमार सिंह सीटीसी प्रो संजय कुमार परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर दीपिका शेखर सिंह, डॉ अरुण कुमार राय, मनीष सिंह रहे जिन्होंने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शाहनवाज अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया। पुरस्कार पाने वाले सेमेस्टर वन के छात्र सुशील सहर्ष कुमार चंचल काजल रोहित राज साक्षी कृति एवं विक्रम थे।

Related posts

गिरीडीह:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा की दिलाई गई शपथ।

rktvnews

राजस्थान:रोजगार उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

09 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 50 पक्षीघर का कराएंगे निर्माण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

कटिहार:PK ने जन सुराज को मिल रहे अपार जन समर्थन पर कहा – ये 30 बरस की छटपटाहट है, बिहार के लोगों को अपने बच्चों की चिंता है इसलिए लोग बदलाव चाहते हैं।

rktvnews

Leave a Comment