RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के लिए पहले फ्लीट सपोर्ट शिप की स्टील कटिंग।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 10 अप्रैल।पांच फ्लीट सपोर्ट शिप्स-जहाजों (एफएसएस) में से पहले जहाज का ‘स्टील कटिंग’ समारोह 10 अप्रैल 24 को हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर, एचएसएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कमोडोर हेमंत खत्री (सेवानिवृत्त) और भारतीय नौसेना और एचएसएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पांच फ्लीट सपोर्ट जहाजों के अधिग्रहण के लिए एचएसएल के साथ अनुबंध पर अगस्त 2023 में हस्ताक्षर किए गए थे और जहाजों को 2027 के मध्य में भारतीय नौसेना को वितरित किया जाना है। बेड़े में शामिल होने पर फ्लीट सपोर्ट जहाज समुद्र में बेड़े के जहाजों की पुनःपूर्ति के माध्यम से भारतीय नौसेना की ‘ब्लू वाटर’ क्षमताओं को बढ़ाएंगे। 40,000 टन से अधिक विस्थापन वाले जहाज ईंधन, पानी, गोला-बारूद और भंडार को ले जाएंगे और वितरित करेंगे। इससे बंदरगाह पर लौटे बिना लंबे समय तक संचालन को सक्षम बनाया जा सकेगा, इस प्रकार बेड़े की रणनीतिक पहुंच और गतिशीलता में वृद्धि होगी। दूसरी भूमिका में इन जहाजों को आपातकालीन स्थितियों में कर्मियों को निकालने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान साइट पर राहत सामग्री की त्वरित डिलीवरी के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों के लिए सुसज्जित किया जाएगा।
स्वदेशी निर्माताओं द्वारा अधिकांश उपकरणों के पूरी तरह से स्वदेशी डिजाइन और सोर्सिंग के साथ यह जहाज निर्माण परियोजना भारतीय जहाज निर्माण उद्योग को प्रोत्साहित करेगी और यह आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड की भारत सरकार की पहलों के अनुरूप है।

Related posts

आयुष मंत्रालय के प्रयासों ने पारम्‍परिक औषधियों को भारत की जी20 अध्यक्षता बातचीत में सबसे आगे ला दिया है – अमिताभ कांत, शेरपा जी20

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने मढ़ौरा में डिस्पैच स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:7.5 करोड़ से अधिक मूल्य के जप्त शराबों का किया गया विनष्टीकरण😲

rktvnews

स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव ने वीसी से की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने 2015 में हुई कोयला नीलामी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।

rktvnews

भोजपुर: डीआरडीए निदेशक भोजपुर ने किया ग्राम पंचायत इंजरी में ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment