RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने वीसी के माध्यम से की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 की प्रगति की समीक्षा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 जुलाई।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 की प्रगति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से उनके विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन एवं अपलोडिंग की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान के लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करते हुए 100% प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण एवं कैम्प मोड में अपलोडिंग कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने अभियान की गति बढ़ाने हेतु BLO, BLO सुपरवाइजर के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा वॉलेंटियर्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त QR कोड स्कैनर एवं लिंक के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, तथा नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला पदाधिकारी ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत की अपील सुनवाई ।

rktvnews

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

अंग्रेजी शराब,लोडेड कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में होगी बढ़ोतरी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने, भोजन की साय सरकार ने की निःशुल्क व्यवस्था।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर और रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment