RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में राजस्व महाअभियान के सफल संचालन हेतु संचालन समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)04 अगस्त।समाहरणालय सभागार, आरा में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में आगामी राजस्व महाअभियान (दिनांक 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025) के सफल संचालन हेतु संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभी अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अभियान से जुड़े उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि इस अभियान के तहत राज्य के रैयतों के भूमि संबंधी अभिलेखों में सुधार, उत्तराधिकारी नामांतरण एवं बंटवारा नामांतरण हेतु डोर-टू-डोर अभियान संचालित किया जाएगा।
इस दौरान संबंधित रैयतों को उनके घर पर जाकर ऑनलाइन जमाबंदी की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, जमाबंदी सुधार, छूटी हुई जमाबंदी के ऑनलाइन निष्पादन, उत्तराधिकारी नामांतरण एवं बंटवारा नामांतरण हेतु हल्का स्तर पर आयोजित शिविरों में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। यह भी बताया गया कि छूटी हुई जमाबंदी में वे मामले सम्मिलित होंगे, जिनमें बंदोबस्ती पर्चा या परवाना निर्गत हो चुका है, परंतु अब तक जमाबंदी कायम नहीं की गई है। यह अभियान भूमि अभिलेखों के सुधार एवं अद्यतनीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि इस अभियान की सफलता के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। घर-घर जमाबंदी वितरण हेतु गठित दलों को सहयोग प्रदान करने के लिए संबंधित पंचायतों के मुखिया, सरपंच तथा विशेष रूप से वार्ड सदस्य/पंचों को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए गए।
इस बैठक में सहायक समाहर्ता,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व), सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित कई अन्य वरीय जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला आधार निगरानी समिति से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

सुपौल:जीविका दीदी की रसोई के नए भवन का उद्घाटन।

rktvnews

झारखण्ड:अबुआ वीर अबुआ दिशोम एक महत्वपूर्ण अभियान : चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

rktvnews

अनंत अंबानी की बड़ी पहल : केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए ₹18 करोड़ का दान।

rktvnews

बिहार:पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

रायपुर : पहाड़ी कोरवा छतकुंवर अब बन गई शिक्षिका।

rktvnews

Leave a Comment