RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक।

वैशाली/बिहार 15 जनवरी।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैशाली द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर 27 अक्टूबर से 09 दिसम्बर तक किये गये मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यों की अद्यतन जानकारी उन्हें दी गई। यह बताया कि मतदाता सूची में निर्वाचकों की संख्या अब 2603815 हो गई है। इसमें युवा मतदाता 18- 19 आयु वर्ग के 27950 नाम जोड़े गए हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित प्रारूप के अनुसार जिला में कुल 3552 युवा मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान चलाये गये अभियान ‘पंख’ का प्रभाव रहा है कि इस अवधि में 27950 और युवा मतदाता पंजीकृत हुए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य अवधि में मतदाता सूची लिंगानुपात में 30अंक की वृद्धि दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित प्रारूप के अनुसार मतदाता सूची का लिंगनुपात 878 था। इसको बढ़ाने के लिए अभियान ‘अस्मिता’ चलाया गया। इसका सकारात्मक परिणाम मिला और वैशाली जिला में मतदाता सूची लिंगानुपात वर्तमान में 908 हो चुका है। बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के अध्यक्षों ने जिला प्रशासन के इस कार्य एवं उपलब्धि की प्रशंसा की।
जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों को बताया कि DSE PSE सूची के आलोक में पोस्ट से निर्गत किए गए फॉर्मेट ए नोटिस एवं अभियान चलाकर बीएलओ के द्वारा सत्यापन का कार्य करने के संबंध में विस्तार से बताया गया। उन्हें सूचित किया गया कि यह कार्य निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड के वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अनुश्रवण में किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में बीएलए (मतदान केन्द्र स्तरीय अभिकर्ता) का सहयोग भी अपेक्षित है। जिलाधिकारी के द्वारा राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों से जिला के सभी 2559 मतदान केन्द्रों के लिए बीएलए की नियुक्ति हेतु पुनः अनुरोध किया गया ।
जिलाधिकारी ने बताया कि आम जनों को ईभीएम की ट्रेनिंग/जानकारी देने के लिए वैशाली जिलान्तर्गत ईभीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान के तहत अनुमंडल कार्यालय महुआ, महनार एवं हाजीपुर के परिसर में ईभीएम डिमोंस्ट्रेशन सेन्टर स्थापित कराया गया है जहां अभी तक 980 लोगों को जानकारी दी गई।

Related posts

शिवानंद की कलम से : आर्थिक गैरबराबरी अंबानी की फिजूलखर्ची और गांधी जी।

rktvnews

भोजपुर:मकर संक्रांति व नव वर्ष उत्सव जिला चिकित्सा कार्यालय में आयोजित।

rktvnews

कल्पवृक्ष से लेकर सोने की चिड़िया तक: भारत की रचनात्मकता की एक झलक।

rktvnews

पटना : एसआरपी कालेज मे हिंदी दिवस पर समारोह व सेमिनार आयोजित।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति 5.0के अंतर्गत जनपद के 995 आँगनवाड़ी केन्द्रों पर एक साथ कन्या पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने निज़ामाबाद, तेलंगाना में लगभग 8000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment