RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:माँ विजया ने ‘इस्सयोग डिजिटल औडियो नियंत्रण-कक्ष’ का किया लोकार्पण।

महात्मा सुशील कुमार के महानिर्वाण की स्मृति में आयोजित हुआ समारोह।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )24 अक्टूबर। आध्यात्मिक संस्था अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के संस्थापक महात्मा सुशील कुमार के महानिर्वाण की स्मृति में प्रत्येक माह के २४ तारीख़ को होने वाले समारोह के अवसर पर शनिवार को संस्था के गोलारोड स्थित एम एस एम बी इस्सयोग भवन में, संस्था की अध्यक्ष सदगुरुमाता माँ विजया जी ने ‘डिजिटल औडियो मिक्सर नियंत्रण-कक्ष’ का लोकार्पण किया। इस कक्ष के उपयोग से इस्सयोग भवन में होने वाले सभी कार्यक्रमों में आधुनिक ढंग से ध्वनि नियंत्रण किया जा सकेगा।

यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया कि इस अवसर पर इस्सयोगियों ने अपने श्रद्धा-उद्गार व्यक्त किए तथा सदगुरुदेव की महिमा का गुणगान किया और उनके जीवन में किस प्रकार इस्सयोग की अलौकिक अनुभूतियों ने युगांतरकारी परिवर्तन किया, उसका उल्लेख किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित इस्सयोगियों ने संस्था के संयुक्त सचिव शिवम् झा और काव्या के पुत्र अर्क पण्डित को ‘अन्न-प्राशन संस्कार’ पर आशीर्वाद और शुभकामनाएँ भी दीं।

उत्सव में नियंत्रण कक्ष के संचालक प्रदीप गायत्री, संस्था के संयुक्त सचिव उमेश कुमार, लक्ष्मी प्रसाद साहू, सरोज गुटगुटिया, दिव्या झा, अनन्त कुमार साहू, किरण प्रसाद, अमित राज, माया साहू, निर्मला सिंह, वीरेंद्र राय, प्रेम खन्ना, ए के खरे, कृष्ण मोहन राय, प्रभात झा आदि सैकड़ों की संख्या में इस्सयोगी उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:नगर परिषद आयुक्त ने किया अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज के उर्दू ग़ज़ल संगोष्ठी में बोली प्राचार्या मीना कुमारी उर्दू शायरों का योगदान अविस्मरणीय।

rktvnews

डालमिया सीमेंट श्रावणी मेले के अवसर पर काँवड़ियों को दे रहा राहत।

rktvnews

क्या भाजपा लोकतंत्र को चला सकती है? : शिवानंद

rktvnews

चतरा:जिले में झोला-छाप डॉक्टरों व अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का शिकंजा, कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर:पूरे देश में गूंज रहा” नरेन्द्र भी गायब सिलेंडर भी गायब का नारा : श्रीधर

rktvnews

Leave a Comment