RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:शौर्य व बलिदान को नमन : डीएम एसएसपी ने शहीद के गाँव पहुँचकर परिजनों से की भेंट , शहीद की पत्नी को सौंपा 21 लाख का चेक।

शोकाकुल परिवार के प्रति प्रकट की गहरी संवेदना तथा हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार)19 अगस्त।जिला अंतर्गत सरैया प्रखंड के शिवरी अम्मा (गिद्दा )गाँव के वीर सपूत, भारतीय सेना में सूबेदार पद पर पदस्थापित स्व. (शहीद) राकेश कुमार अरुणाचल प्रदेश के जिमिथांग सेक्टर के सुरवा संभा क्षेत्र में ऑपरेशनल मूव के दौरान लापता हो गए थे, जिनका पार्थिव शरीर 18 अगस्त को बरामद हुआ। आज शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव शिवरी अम्मा (गिद्दा)पहुंचा।
शहीद के बलिदान को अश्रुपूरित नेत्रों से नमन करते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने शिवरी अम्मा , गिद्दा गाँव पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की। उन्होंने शहीद की पत्नी एवं परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए गहरी संवेदना प्रकट की तथा सरकार की ओर से हर संभव सहयोग व सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री बिहार द्वारा सैनिक शहादत पर घोषित 21 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि अंतर्गत जिलाधिकारी श्री सेन ने आज शहीद की पत्नी मधु सिंह को 21 लाख रू. का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी सह विंग कमांडर ओमेंद्र त्रिपाठी सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि सूबेदार स्व. राकेश कुमार ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा न केवल जिले, बल्कि पूरे राज्य और राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।

Related posts

रायपुर : बस्तर ओलंपिक-2025 की तैयारियां जोरों पर, अब तक 3.09 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना के लिए 1 सितंबर 1994 को शहीद हुए आंदोलनकारियों के शहादत दिवस के अवसर पर खटीमा में मुख्य चौराहे के पास स्थित शहीद स्थल में शहीदों की मूर्तियों का अनावरण किया! शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

rktvnews

स्किल डिमांड और स्किल सप्लाय के बीच के गैप को कम करेगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

भोजपुर:जैन धर्म का सम्मान त्याग से ही है: मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला दिवस पर व्यापार मंडल धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित!उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 महिला कार्मिकों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की नगर पंचायत, इटाढी के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment