RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शहीदों के सम्मान में निकाली गई 150 फिट लंबा तिरंगा यात्रा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अगस्त। बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति द्वारा खैरा बाजार में शहीदों के सम्मान में 150 फिट भव्य लंबा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो करवासी काली मंदिर के प्रांगण से मुख्य मार्ग से खैरा बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक लगभग 200 युवा,युवती के साथ पैदल मार्च किया गया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम तिरंगा यात्रा में सभी सम्मलित देशभक्तों ने भारत माता की जय एवं शाहिद वीर सपूतों की कुर्बानी याद मे जयघोष के साथ कार्यक्रम को गति दिया गया। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी, प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य संजय शर्मा सम्मलित रहें। कार्यक्रम में प्रमुख जयकारा बंदे मातरम,भारत की जय शहीदों के सम्मान में , राष्ट्रभक्त मैदान में जयघोष के साथ पूरा खैरा, सहार गूंज उठा।
कौशल विद्यार्थी जी सभी को संबोधित करते हुए कहे की हमे अपने वीर शहीदों की कुर्बानी को याद रखते हुए राष्ट्र के लिए हमेशा समर्पित रहना। जेडीयू नेता संजय शर्मा जी संघर्ष सेवा समिति को धन्यवाद देते हुए कहे की देश भक्ति कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर कार्य करते हैं यही देशभक्ति है। और सभी देशभक्त को को हमेशा राष्ट्र के लिए तैयार रहना है। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की नेतृत्व अध्यक्ष चंदन कुमार चांद,सचिव सुजीत कुमार,कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने किए।उक्त कार्यक्रम में अवध नंदन, मौआर, रंजीत मौआर ,सोनू मिश्रा,अक्षय कुमार, नंद साइंस सेंटर,नंदू सर, ,अंकुश कुमार ,पिंटू मौआर, नीरज प्रभात, मुन्ना पांडे, बीरचंद तिवारी ,चितरंजन सिंह , पंकज सिंह ,चंदन सिंह ,रविरंजन कुमार राय,बबुआ जी ,शंभू राय ,श्रीकांत राय ,राहुल राय,बंटी राय आदि सम्मिलित हुए।

Related posts

रायपुर : बुराई को त्याग कर सत्य की राह अपनाने प्रेरित करता है विजयादशमी पर्व- मुख्यमंत्री

rktvnews

ग्रामीण आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर हुई रीवा की सविता और निर्मला।

rktvnews

भोजपुर:बजट शानदार व प्रेरणादायक: रितेश कुमार सिंह

rktvnews

भोजपुर:आरा के नर्तक राजा कुमार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा मिला स्वर्ण पदक।

rktvnews

पटना:भारत की योग परंपरा निखिल विश्व को निरामय बना रही है : डॉ सुलभ

rktvnews

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने उत्पादन और बिक्री के मामले में वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया।

rktvnews

Leave a Comment