RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

वैशाली:दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

वैशाली/बिहार 04 दिसंबर।हाजीपुर स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में कृषि विभाग के द्वारा लगाए गए दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के द्वारा विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया एवं यहां पर लगाए गए 52 प्रदर्शनी स्टॉल का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई और जरूरी निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले के वैसे किसान जिनको अनुदानित दर पर यंत्र क्रय हेतु स्वीकृति पत्र प्राप्त है उनको 40 से 80% तक अनुदानित दर पर यंत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिला के विभिन्न प्रखंडों से 3697 किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया जिसमें लक्ष्य के अनुरूप अभी तक 905 किसानों को अनुदानित दर पर यंत्र क्रय करने हेतु स्वीकृति पत्र निर्गत किया जा चुका है।
इस मेले में फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित यंत्र रोटरी मलचर,सुपर सीडर,स्ट्रेबलर एस्ट्रा रीपर, रीपर कंबाइंडर, रोटरी स्टेलर, जीरो टिलेज, ब्रश कटर मिनी रबर राइस मिल एवं फ्लोर मिल तथा नील गाय को भगाने वाला उपकरण, जुताई वाले यंत्र जैसे रोटावेटर, डिस्क हैरो कल्टीवेटर एवं अन्य यंत्रों का प्रदर्शनी लगाकर कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Related posts

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने पेयजल, बिजली एवं सड़क सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

गढ़वा:”सुरक्षित एवं सशक्त महिला सशक्त झारखंड” के तहत अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अधिवक्ता मंजूषा अजय देशपांडे को बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में दो वर्ष की अवधि के लिए किया नियुक्त।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का उद्घाटन।

rktvnews

महाकुम्भ मेला में शामिल होने प्रयागराज पहुँचे डिजिटल बाबा।

rktvnews

भोजपुर:जदयू विधायक के कमिश्नरी निर्माण समर्थन के बावजूद नीतीश ने साधी चुप्पी, संघर्ष समिति में रोष,दिया अल्टीमेटम।

rktvnews

Leave a Comment