RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:घंटाघर के पुनर्निर्माण को लेकर हिंदू जागरण मंच सक्रिय।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जून।शहर के ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र मौनी बाबा शिव मंदिर (घंटाघर) के पुनर्निर्माण को लेकर रविवार को हिंदू जागरण मंच, आरा-भोजपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महाजन टोली स्थित पतलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिन्हा ने की, जबकि मंच का संचालन जिला सह संयोजक पवन सत्यार्थी ने किया। बैठक में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक सोना लाल जी तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विभु जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मौनी बाबा शिव मंदिर (घंटाघर) के पुनर्निर्माण के लिए जनजागरण एवं जनसहयोग अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में आगामी 22 जून 2026, सोमवार को गोपाली चौक पर हिंदू जागरण मंच आरा-भोजपुर के तत्वावधान में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।बैठक में हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री विशाल सिंह, मंत्री रोहित सिंह, पवन सत्यार्थी, आदित्य राज, ऋषभ जी, मोहन कुमार, दुर्गेश सिंह, आदित्य कुमार, जय केशरी, आकाश सोनी, संजय कोनाडिया, युवराज सिंह, उज्ज्वल, आकाश सैनी, हरे राम जी, राजा जी, गोलू जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी लोगों ने तन, मन और धन से सहयोग देने का संकल्प लिया

Related posts

चतरा:भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी।

rktvnews

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने मेडटेक मित्र: मेडटेक इनोवेटर्स और एडवांस हेल्थकेयर सॉल्यूशंस को सशक्त बनाने के लिए एक रणनीतिक पहल का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।

rktvnews

पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने किया पकड़ी स्वस्थ केंद्र का उद्घाटन।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय संग्रहालय में वैसाक दिवस समारोह में बुद्ध को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा एवं संदेश विधानसभा के मंडल में युवा संवाद को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

सतारा से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र को दी सौगात: महाराष्ट्र के 5 लाख ग्रामीण परिवारों को पक्के घरों का गौरवपूर्ण गृह प्रवेश

rktvnews

Leave a Comment