RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

29 अक्टूबर को व्यवसायी संघ भोजपुर का दूसरा जिला सम्मेलन आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में होगा-सुदामा प्रसाद

आरा/ भोजपुर (अमरेश सिंह)30 जुलाई।व्यवसायी संघ भोजपुर की जिला कमेटी की बैठक आरा परिसदन में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला जिलापाध्यक्ष उमाशंकर यादव व संचालन व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष सुदामा प्रसाद ने की।बैठक शुरू होने से पहले निर्वतमान जिलाध्यक्ष बिष्णु गोयनका,केक व्यवसायी मिंची कुमार व शहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी अनुप नैयर उर्फ पप्पू जी को श्रद्धांजलि दी गई।बैठक को संबोधित करते हुए तरारी भाकपा-माले के विधायक और व्यवसाई संघ के जिला सचिव सुदामा प्रसाद ने कहा की आज पूरे जिले में व्यवसायियों के साथ अनेकों समस्याएं हैं बाजार में मंदी है ऑनलाइन व्यापार के कारण यह मंदी काफी भयावह हैजिले के बड़े दुकानदारों सहित छोटे मझोले दुकानदार भी आर्थिक रूप से काफी परेशान हैं कहीं अपराध का सवाल है ,कहीं लूट का सवाल है सवालों को देखते हुए एक सशक्त और मजबूत संगठन बनाने के लिए आज इस बैठक में निर्णय लिया गया!व्यवसायी संघ के जिले के उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा की कि पूरे जिले में अपराध चरम पर है अपराधी व्यवसायियों के साथ लूटमार कर रहे हैं!हत्याएं भी इन दिनों बढ़ गई है बाजारों में सीसीटीवी कैमरा नहीं रहने के कारण अपराधी बेलगाम हो गए हैं समय से चार्जशीट नहीं मिलने के कारण अपराधियों का जमानत हो जा रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए उपाध्यक्ष और प्रतिष्ठित व्यवसाई की अतिक्रमण के नाम पर अगर कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए और पहले से बिना सूचना दिए जिला प्रशासन फुटपाथ दुकानदारों को हटा रहा है प्रशासन को चाहिए की वैकल्पिक व्यवस्था कर जिले के अतिक्रमण को मुक्त करें!इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद ने कहा की बाजारों में ना रोशनी ना सफाई ना पेयजल और ना ही शौचालय की व्यवस्था है जिसके चलते ग्राहक और दुकानदार काफी परेशान रहते हैं इसलिए प्रशासन से मांग है कि पूरे जिले के सभी बाजारों पर सीसीटीवी कैमरा शौचालय और पेयजल की व्यवस्था करें।इस अवसर पर होटल व्यवसायी और पार्क व्यू के प्रोपराइटर रोहित सिंह ने कहा की बिजली विभाग की ओर से मनमाना बिजली बिल भेजा जा रहा है शिकायत करने पर यह कहा जा रहा है कि यहां से कुछ नहीं होगा आपको पटना जाना होगा।आज की बैठक में यह फैसला लिया गया की व्यवसायी संघ की अगली बैठक 30 अगस्त को होगी जिसमें सदस्यता रशीद चंदा रसीद और परिचय का वितरण होगा!जिले में अगस्त के अंत तक 5000 व्यवसायियों को सदस्य बनाने और छोटे-छोटे बाजारों पर बैठक कर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया साथ ही पूरे जिले में व्यवसायियों के सवालों पहचान और सूत्रबद्ध कर आंदोलन का निर्णय लिया गया!बैठक में जिलें भर से चुने गए कमेटी सदस्यों ने भाग लिया!बैठक में शामिल पदाधिकारियों में श्री रामेश्वर साह,संजय महासेठ,निसार अहद,सुनील नैयर,आशु गुप्ता,मोहम्मद शहाबुद्दीन,बबलू गुप्ता,श्रीनिवास यादव,संजय गुप्ता,कृष्ण गुप्ता,कृष्णा केसरी,राजेंद्र यादव,विजय कुमार,त्रिलोकी रजक,मोहम्मद अतुल,राजू शर्मा,प्रमोद कुमार,गुप्ता विजय कुमार,राहुल चौरसिया,सुनील नैयर,अशोक कुमार ब्याहुत मो०अलीम,राजेश प्रसाद,गुलल सिंह,परवीन सिंह,विद्यानंद राय,राजू शर्मा,प्रमोद कुमार गुप्ता,अब्दुल वाहिद,कैलाश साहू आदि सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Related posts

मानव जीवन में गृहस्थ आश्रम सर्वश्रेष्ठ : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

भोजपुर : अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयी सम्मेलन का हुआ उद्घाटन! श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे सम्मेलन का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर: भाजपा भोजपुर का बूथ सशक्तिकरण समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

बागपत:श्रावण के चौथे सोमवार पर शिव भक्तों की उमड़ी आस्था, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment