RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कृष्णगढ़ थाने में एसपी का लगा जनता दरबार।

‌‌

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 फरवरी।पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कृष्णा गढ़ थाना परिसर में एसपी मिस्टर राज द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट और आपसी झगड़ों से संबंधित आवेदन सौंपे गए। एसपी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बातें सुनीं और संबंधित थानाध्यक्षों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को थाने और पुलिस से जोड़ना है ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
कम संख्या में ही शिकायतकर्ता पहुंच सके। कई ग्रामीणों को कार्यक्रम की जानकारी समय पर नहीं मिल पाई। इसके बावजूद जो भी फरियादी पहुंचे, उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया गया। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।जनता दरबार के माध्यम से लोगों में यह विश्वास जगा कि पुलिस अब सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से उन्हें समय पर न्याय मिलेगा और छोटे-छोटे मामलों के लिए भी उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा इस जनता दरबार में लगभग 15 मामले आए।

Related posts

जन संवाद कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों की उपेक्षा।

rktvnews

लोजपा रामविलास अनुसूचित जाति एवं जनजाति के भोजपुर महासचिव पद पर काबिज हुए सतीश कुमार उर्फ सतीश पासवान।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने किया रेड क्रॉस भवन में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने किया 17 लीटर शराब बरामद! तस्कर फरार।

rktvnews

झारखंड:तकनीकी युग में हर एक हाथ को हुनरमंद बनाया जाए : मंत्री दीपक बिरुवा

rktvnews

चतरा:मां कौलेश्वरी मंदिर के मास्टर प्लान से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment