RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:नितिन नबीन के अभिनंदन समारोह में भोजपुर से शामिल होंगे हजारों लोग, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में तैयारियां तेज।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 फरवरी।भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद आगामी 09, फरवरी को बिहार की राजधानी पटना की ऐतिहासिक धरती पर पहुँच रहे नितिन नबीन के भव्य स्वागत की तैयारियां तेज हो गई है। सोमवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने को लेकर आज भाजपा के भोजपुर जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा , प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षो संयोजक, जिले कार्यसमिति सदस्य,मंडल अध्यक्ष,सहित प्रमुख नेताओं की बैठक आयोजित की गई।बैठक में बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धा्र्थ शम्भू ने कहा कि पहली बार बिहार की धरती से एक कुशल संगठनकर्ता, युवा नेतृत्व और अनुभवी कार्यकर्त्ता को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है। दिल्ली से पटना पहुँच रहे नितिन नबीन के स्वागत और अभिनंदन में भोजपुर के एक एक कार्यकर्त्ता लोगों की जनभागेदारी के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करेंगे। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि पार्टी के शक्ति केन्द्र से लेकर मंडल और जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के अभिनंदन समारोह में जिले के सभी वर्ग और सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ शामिल होने के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है।बैठक को सम्बोधित करते हुए शाहाबाद के क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने कहा कि 09 फरवरी का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है, जहां बिहार के लाल नितिन नबीन के कंधे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने के बाद पहली बार अभिनंदन करने का अवसर मिलने जा रहा है। यह क्षण बिहार भाजपा के लिए गौरव का क्षण होने जा रहा है। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में लोगों की भागीदारी बापू सभागार में सुनिश्चित करने की अपील बैठक में शामिल पदाधिकारियों से की। अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर से कन्या कुमारी तक फैले भाजपा कार्यकर्ताओं के जनसैलाब के बीच से नितिन नबीन जैसे हीरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने तराशा और फिर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के लिए चयन कर बिहार का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है।कार्यकर्ताओं की ताकत से देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा और भाजपा के नव मनोनीत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पहली बार पटना पहुँच रहे नितिन नबीन के अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए एक एक कार्यकर्ता जी जान लगा देंगे। उन्होंने भोजपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से नितिन नबीन के बापू सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने और पुरे पटना को पाट देने की अपील की है।जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को पुर्व सांसद मीना सिंह ने भी सम्बोधित किया और कहा कि 9 -फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के अभिनंदन समारोह में पहुँचने के लिए आरा से पटना तक कार्यकर्ताओं का कारवां ही कारवां सड़कों पर नजर आएगा। इसे लेकर पूरी तैयारी तेज कर दी गई है, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने साबित कर दिया है शुन्य से शिखर पर अगर कोई पहुंच सकता है वह भाजपा कार्यकर्ता ही है यह कोई अन्य दल में संभव नहीं है इस बीच भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की पूरी टीम जिले में सक्रिय चुकी है और नितिन नबीन के अभिनंदन समारोह को इतिहास के पन्नों में दर्ज करने की तैयारी तेज कर दी गई है।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की जबकि संचालन महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया।

Related posts

राष्ट्रपति ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस (36412) फ्लाइंग (पायलट) को शौर्य चक्र प्रदान किया।

rktvnews

भोजपुर: आरा में बिहार आईडिया फेस्टिवल का भव्य आयोजन,नवाचार को मिला नया मंच।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कोषांग तथा एन एस एस इकाई द्वारा संयुक्त रूप से जे जे कालेज में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों के एकीकरण का कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल को सौंपा गया – उपराष्ट्रपति

rktvnews

बिहार:भोजपुर: लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स,द्वारा पूजन समाग्री 251 छठव्रतियों में वितरित।

rktvnews

Leave a Comment