RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : शाहपुर मे आग लगने से तीन घर जले।

शाहपुर में हुए अग्निकांड मे जले घर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार में आग लगने से तीन दलित लोगों के झोपङीनुमा घर जल गये। आग के कारण घर में रखा बिछावन, खटिया, चौकी, अनाज सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड से पीड़ित परिवारों में अलगू राम, सुदामा देवी तथा प्रमोद राम शामिल हैं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि रविवार की रात अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान सहित कई जरूरतमंद चीजें जलकर खाक  हो गई। अगलगी की सूचना मिलते हीं वार्ड नंबर 4 के वार्ड पार्षद कामेश्वर कुमार राज ने पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी तथा उन्हें राहत एव सहायता मुहैया कराने  के लिए शाहपुर के सीओ एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी से मांग की है।

Related posts

सी-डॉट ने “साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित गेमिफिकेशन प्लेटफॉर्म के सहयोगात्मक विकास” के लिए जंप्स ऑटोमेशन के साथ साझेदारी की

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा।

rktvnews

कासगंज की रामलीला में शम्बूक का आत्मवध।

rktvnews

झारखंड:विधि व्यवस्था संधारण में किसी भी प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के लिए जिम्मेदार होंगे संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी : के रवि कुमार

rktvnews

भोजपुर:ब्यूटी कार्यशाला में एयरब्रश मेकअप का दिया गया लाइव डेमो प्रशिक्षण।

rktvnews

पीएम किसान सम्मेलन लाइव का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment