RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नगर थाना आरा में शांति समिति की बैठक संपन्न।

16 स्थानों पर पुलिस की विशेष प्रतिनियुक्ति -संजीव कुमार।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 2 मार्च 23 शबे बरात और होली जैसे महान पर्व के मद्देनजर शांति समिति के लोगों की बैठक नगर थाना में दिन के 4:00 बजे संपन्न हुई। बैठक राजस्व पदाधिकारी सदर अंचल आरा एवं नगर थानाध्यक्ष के संयुक्त तत्वावधान में हुई। उपस्थित लोगों के विचार एवं सुझाव पर शहर में शांति व्यवस्था के लिए 16 स्थानों पर पुलिस की विशेष प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की शबे बरात और होली जैसे महान पर्व का अपना महत्व है। सभी लोग शांति पूर्वक हर्षोल्लास पर्व को मनाए। किसी प्रकार का हुड़दंग या अश्लील गीतों पर और असामाजिक तत्त्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए 16 स्थलों को चिन्हित किया गया है। प्रमुख स्थलों में वली गंज, अहिरपुरवा मोड़, बड़ी मस्जिद, रामगढ़िया सेंट्रल स्कूल, भलुहीपुर बम पुलिस के पास, मीराचक हनुमान मंदिर के पास, सिंडिकेट चौक, बेगमपुर ट्रांसफार्मर के पास शिव गंज चौक, गोपाली चौक,खेताडी मुहल्ला जेलके पास आदि है। उपस्थित लोगों में मजहर हसनैन, ओमप्रकाश मुन्ना, अब्दुल वहाब, डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि रहे।

Related posts

पटना:श्रवण-विकलांगता निवारण में एक क्रांति है ‘कृत्रिम कान-प्रत्यारोपण’ की तकनीक : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

आजमगढ़:अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत का उद्घाटन एडीजी पीयूष मोर्डिया और मॉरीशस की पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी डॉ.सरिता बुधू ने किया।

rktvnews

पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव ने धार्मिक अनुष्ठान में संतो से किया समागम।

rktvnews

भोजपुर:सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व के लिए युवा आगे आएं : डीवाईओ निकिता सिंह

rktvnews

उज्जैन:राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर।

rktvnews

भोजपुर:छठ पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

Leave a Comment