RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

सराहनीय!पुलिस की तत्परता से युवकों की बची जान, ज़ख्मियों के परिजनों को शाहपुर बुलाया।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 सितम्बर। पुलिस की तत्परता से युवकों की जान बच गई। हुआ यूॅ कि बिलौटी गांव के दो युवक बाइक से गैस सिलेंडर लेकर शाहपुर से बिलौटी जा रहे थे। एक युवक बाइक चला रहा था जबकि दूसरा गैस सिलेंडर लेकर बैठा था। जैसे ही दोनों युवक फोरलेन पर चढ़े तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने बाइक मे टक्कर मार दिया जिससे दोनों युवक जख्मी हो गये। संयोग से उस समय अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी गश्ती दल के साथ वहां मौजूद थीं। उन्होंने तत्काल पुलिस बल के साथ उक्त ट्रक को कब्जे में लिया और दोनों युवकों को गश्ती दल की गाड़ी में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर मे इलाज हेतू भर्ती करवाया। इस घटना में बिलौटी निवासी युवक आदित्य पाल सिर फटने से बुरी तरह जख्मी हो गया। वह बिलौटी के विद्यासागर पाल का पुत्र बताया जाता है। आदित्य पाल को शाहपुर में प्राथमिक चिकित्सा के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी स्थिति संतोषजनक और खतरे से बाहर बताई जाती है। जबकि दूसरे बाइक सवार राहुल साह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया। राहुल साह बिलौटी के सुनील साह का पुत्र बताया जाता है।

Related posts

कोयला मंत्रालय ने राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत व्‍यापक स्‍तर पर हस्तक्षेप (एलएसआई) के चरण-1 का सफलतापूर्वक समापन किया।

rktvnews

नौनिहालों के सपनों पर हावी होते कोचिंग सेंटर।

rktvnews

एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) की राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ बातचीत जारी।

rktvnews

भोजपुर:परियोजना कार्य के सर्वेक्षण के लिए एसबी कॉलेज अर्थशास्त्र विभाग का दल हुआ रवाना।

rktvnews

जयपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शान्ति एवं अहिसा विभाग द्वारा किया गया सघन वृक्षारोपण।

rktvnews

बागपत:19 पैरामीटर की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment