RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:भव्य जलभरी के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 फरवरी।भोजपुर जिले के चरपोखरी प्रखंड अंतर्गत सेमरांव में श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में हो रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह संकट मोचन महावीर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को हुआ।महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का जत्था शोभायात्रा में शामिल हुआ।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माथे पर कलश उठाया तो गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा ।शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े,हाथी,ऊँट चल रहे थे इसके बाद लाल पीले परिधान में नंगे पांव कलश लिए महिलाओं व युवक, युवतियों का समूह जयघोष करता हुआ धीमी गति से आगे बढ़ रहा था।सेमरांव स्थित बनास नदी के छठ घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा इसके बाद कलश धारी श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया और सुखी और समृद्ध जीवन की प्रार्थना की।गाजे-बाजे के साथ नदी तट के किनारे महिलाओं ने मंगल गीत गाकर अपनी श्रद्वा निवेदित की । यज्ञशाला की परिक्रमा कर चारों ओर कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्वालु जयघोष करते रहे। समिति सदस्य राम गोपाल सिंह ने बताया की यज्ञ 06 फरवरी को जलयात्रा से शुरू होकर 11 फरवरी को पूर्णाहुति,ब्राह्मण भोज,प्रसाद वितरण व ब्राह्मण विदाई के पाश्यचात समाप्त होगा।वहीं प्रतिदिन प्रवचन का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें विश्व प्रसिद्ध महान संत जीयर स्वामी जी महाराज के प्रवचन के श्रवण का लाभ भी श्रद्धालु भक्तों को मिलेगा। महायज्ञ के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

Related posts

विशाल मिश्रा और अंशुल गर्ग की जोड़ी ने फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के टाइटल ट्रैक से इंटरनेट पर धूम मचाई।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की उच्च-प्रभावशाली और अल्प-अवधि की परिचालन क्षमता का सशक्त प्रदर्शन किया।

rktvnews

सारण: एंबुलेंस में नकली मरीज के साथ शराब की तस्करी,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

सारण:वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफ़िंग।

rktvnews

कैबिनेट ने वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने को मंजूरी दी।

rktvnews

ब्रजभाषा रचनाकार सम्मान समारोह – विभिन्न विधाओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment