RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

तमिलनाडु में आये प्रलयकारी बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा-माले ने आरा में अभियान चला किया राहत कोष इकट्ठा।

भाकपा-माले ने बाढ़ पीड़ितों के लिए आम जनता से सहयोग देने की अपील की।

आरा/ भोजपुर 03 जनवरी।तमिलनाडु में 1871 के बाद आये प्रलयकारी बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा-माले नगर कमेटी ने आरा में बाढ़ राहत-कोष इकट्ठा किया!
इस दौरान भाकपा-माले नेताओं ने शिवगंज,मठिया रोड,सदर अस्पताल रोड के दुकानदारों एवं आम यात्रियों से अपील किया और लोगों ने सहयोग भी किया!
भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने बताया कि तमिलनाडु में प्रलयकारी बाढ़ से लगभग छःजिला बुरी तरह प्रभावित है।लाखों लोग प्रभावित हैं!सड़कों पर दस फीट बाढ़ का पानी आ गया था जिसने भारी तबाही मचाई है!लोगों के सामने रहने खाने-पीने का भारी संकट है!लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं!आगे माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि देश की मोदी सरकार तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदनशील नहीं है!अभी तक सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई राहत सामग्री नहीं भेजा है!मोदी सरकार राम मंदिर बनाने में मशगूल है!वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु के छःजिले के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। उन्होंने बताया की भाकपा-माले का यह बाढ़ राहत-कोष अभियान आगे भी जारी रहेगा!इसलिए भाकपा-माले ने लोगों से अपील करता है की बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद करें!बाढ़ राहत-कोष अभियान में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,बालमुकुंद चौधरी,नगर कमेटी सदस्य राजेंद्र यादव,बब्लू गुप्ता,संतविलास राम,धनंजय सिंह,रणधीर कुमार राणा,विभूति प्रसाद,सुरेश्वर प्रसाद,सहित कई लोग शामिल थे।

Related posts

धावा दल ने 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जून 25

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना से मुलाकात की।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर जिला को आधारभूत संरचना प्रक्षेत्र में पूरे देश में प्रथम स्थान हुआ प्राप्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओडिशा के भुवनेश्वर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत की।

rktvnews

आरा से आर के सिंह और सासाराम से शिवेश राम को भाजपा का लोकसभा टिकट मिलने पर भोजपुर के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर।

rktvnews

Leave a Comment