RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

नीरव विशाल ने जीता पहला बिहार शतरंज ई-स्पोर्ट्स का खिताब! राष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स में अब करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व।

आरा/ भोजपुर 03 जनवरी।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा शतरंज.कॉम पर पहला बिहार शतरंज ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप करवाया गया जिसमें 512 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमे 8 राउंड ऑनलाइन नॉकआउट रैपिड मैच शतरंज.कॉम पर खेले गए। इस प्रतियोगिता में भोजपुर के 2 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें नीरव विशाल ने अपने खेल में बदलाव करके आठवें राउंड में ऑनलाइन शतरंज.कॉम पर जीत के लिए जिसने बिहार के नामी खिलाड़ियों को हरा दिया जैसा बिहार अंडर-15 चैंपियन देव राज, पूर्व बिहार अंडर-19 चैंपियन मोहम्मद तबशीर आलम। भोजपुर जिला शतरंज संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने बताया कि आखिरी मुकाबला 28 दिसंबर 2023 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया जहां नीरव के विरोधी अक्षत ने टक्कर देकर पहले 2 मैच ड्रा कराए लेकिन आखिरी मुकाबला जीत कर नीरव ने इतिहास रचा और बिहार चैंपियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और साथ ही 20000 रूपए का इनाम भी जीता। भोजपुर जिला शतरंज संघ के वरीय मुख्य संरक्षक डॉ राम कृष्णा, मुख्य संरक्षक डॉ एस के रूंगटा, अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा, निशि जैन, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, रंजन कुमार सिन्हा अल हफ़ीज़ कॉलेज के सचिव शाहिद अलीम, संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के निदेशक कुमार द्विजेन्द्र, प्राचार्य अर्चना सिंह, नोटरेडम हाई स्कूल के निदेशक अजित कुमार सिंह ने नीरव विशाल बधाई दी है।

Related posts

एक शताब्दी से अनवरत कायम है भोजपुर में संगीत परम्परा।

rktvnews

भोजपुर के मिल्की (घांघर) में आयोजित हुआ दो गोला चैता।मुख्य अतिथि के रूप में जाप नेता रघुपति यादव रहे उपस्थित।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय अगिऑव का निरीक्षण।

rktvnews

सीआईएल ने 7 मार्च 2024 तक 703.91 मीट्रिक टन के साथ कोयले का रिकॉर्ड उत्पादन किया।

rktvnews

बिहार के प्रथम स्मरणीय हैं डा सच्चिदानन्द सिन्हा,साहित्य और राजनीति के आदर्श थे बदरीनाथ वर्मा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

सारण: जिलाधिकारी ने PMEGP और PMFME योजना के तहत लाभार्थियों को बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण के चेक प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment