RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ चालकों ने बस स्टैंड आरा में तीन घंटा किया सड़क जाम।

नये हिट एण्ड रन कानून के खिलाफ वाहन चालकों के राष्ट्रव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल का भाकपा-माले ने किया समर्थन!

16 फरवरी को ट्रेंड यूनियन के आह्वान पर होगा राष्ट्रीय हड़ताल!

आरा/भोजपुर 02 जनवरी।मोदी सरकार द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ बनाये गये कानून जिसमें सड़क दुघर्टना में हुई मौत पर चालकों पर 10 लाख रुपए मुआवजा एवं 10 वर्ष कैद जैसे कानून के खिलाफ वाहन चालकों का तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान बस स्टैंड आरा में हुए सड़क जाम का भाकपा-माले ने समर्थन करते हुए सड़क जाम का समर्थन किया! बस स्टैंड में लगभग तीन घंटा तक सड़क जाम किया गया!सड़क जाम को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन चालकों के लिए नया काला कानून बनाकर देश के वाहन चालकों पर तानाशाही थोप दिया!गरीब वाहन चालक अपना वाहन चलाकर किसी घर का भरण-पोषण करते थे लेकिन मोदी सरकार की सनक भरी कानून जिसमें वाहन चालकों से दुर्घटना होने पर दस लाख मुआवजा व दस साल का कैद कानून बनाकर उन्हें संकट में डाल दिया है जबकि सड़क दुघर्टना या यातायात कानून पहले से कड़ा बना हुआ है तब भी मोदी सरकार अपनी तानाशाही रवैया अपनाते हुए ऐसा काला कानून बनाया जो गरीब विरोधी है!ऐसे काला कानून को देश गरीब वाहन चालक बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसे मोदी सरकार को वापस लेना होगा!आगे माले नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार का काला कानून बनाना इनके फितरत में शामिल हो गया है। इसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और आगे लोकसभा चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी! सड़क जाम को भाकपा-माले के कई नेताओं ने सम्बोधित किया!सम्बोधित करने वालों में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,शिवप्रकाश रंजन,शब्बीर कुमार,नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य बालमुकुंद चौधरी,नगर कमेटी सदस्य बब्लू गुप्ता,सुरेश पासवान,ब्रांच सचिव राजू प्रसाद,प्रमोद रजक,राकेश कुमार, मुन्ना कुमार शामिल थे!

Related posts

“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन।

rktvnews

आरएसएस की शताब्दी पर फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का टीज़र लॉन्च।

rktvnews

भोजपुर:बबुरा में चार चोर गिरफ्तार ,चोरी का आभूषण बरामद।

rktvnews

गढ़वा :उपायुक्त ने की पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

बागपत:स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

बागपत में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को मिली गति, BLO घर-घर पहुँचा रहे गणना प्रपत्र।

rktvnews

Leave a Comment