RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अवैध वसूली के खिलाफ नगर आयुक्त से मिला मछली व्यवसाई संघ का प्रतिनिधि मंडल।

आरा/ भोजपुर 02 जनवरी। नगर निगम के ठेकेदारों द्वारा फुटपाथी मछली व्यवसाई से की जा रही अवैध वसूली को लेकर आज भाकपा माले नेता अमित कुमार बंटी के नेतृत्व में मछली व्यवसाई संघ के ओमप्रकाश बिंद,अखिलेश कुमार बिंद,मनीष बिंद,मनोज बिंद के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त निरोज कुमार भगत से मिलकर इसकी शिकायत की। प्रतिनिधि मंडल ने ठेकेदारों द्वारा कटरा मछली बाजार के नाम पर फुटपाथों पर मछली बेच रहे व्यवसाईयो से की जा रही अवैध वसूली के बारे में बताया गया जिसके जवाब में नगर आयुक्त निरोज कुमार भगत ने प्रतिनिधि मंडल से स्पष्ट रूप से बताया की सिर्फ कटरा अंतर्गत व्यवसाय कर रहे मछली व्यवपारियों से कर के रूप में पैसा लेने के लिए टेंडर निर्गत किया गया है अन्य फुटपाथी मछली व्यापारियों से वसूली के लिए नही।उन्होंने कहा की अगर ऐसा होता है तो इसके लिए निगम द्वारा नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी।
नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे मछली व्यवसाई संघ के प्रतिंधिमंडल ने बताया की उक्त हो रही अवैध वसूली को लेकर आगामी 04 जनवरी को स्थानीय जेपी स्मार्क स्थल पर आगे की रणनीति पर विचार करने हेतु जिले के व्यवसाई संघ और भाकपा माले के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

Related posts

नवादा डीएम की अध्यक्षता में योजनाओं की ऑडिट की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोटे विमान और हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों के सलाहकार समूह की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 अक्टूबर 25

rktvnews

वाहनों की गति मापने के लिए रडार उपकरण को विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।

rktvnews

पिछले दरवाजे से प्रवेश : जंग खाता आइरन फ्रेम

rktvnews

Leave a Comment