RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम में बच्चों के साथ मनाया नव वर्ष।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 01 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय की ओर से आज स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम पटीकरा में बच्चों के साथ धूमधाम से नव वर्ष मनाया। इस मौके पर बच्चों को जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय की ओर से गर्म कपड़े व अन्य उपहार वितरित किए।
इस मौके पर स्लम जागृति समिति के प्रधान भागीरथमल ने बच्चों को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष किताब के नए पन्ने की तरह होता है। इसलिए कलम थाम कर अपने जीवन को अद्भुत बनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो बुराइयां हैं उसे त्याग कर हमें अच्छे कार्य करने चाहिए। हमें जीवन में कभी झूठ नहीं बोलनी चाहिए। कई बार बच्चे कमी को छिपाने के लिए झूठ बोलते हैं।
इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी संतोष कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें जीवन में हमेशा अपने बड़ों का आदर करना चाहिए तथा मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही अपने परिवार , समाज व राष्ट्र का उत्थान कर सकता है।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय से लेखाकार प्रेम कुमारी के अलावा ओपन शेल्टर होम का स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।

Related posts

अनुसंधान, नवाचार और विस्तार को मजबूती देने के लिए आईसीएआर और एनडीडीबी के बीच रणनीतिक गठबंधन।

rktvnews

बेतिया:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अंतर्गत प्रचार रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बक्सर: तीन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ी : भूपेन्द्र यादव

rktvnews

चतरा:जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment