RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रूसी संघ की नौसेना के कमांडर-इन-चीफ, एडमिरल अलेक्जेंडर अलेक्सेयेविच मोइसेयेव का भारत दौरा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 अगस्त।रूसी संघ की नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल अलेक्जेंडर अलेक्सेयेविच मोइसेयेव 19 से 22 अगस्त 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह यात्रा रूस और भारत की नौसेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे आपसी संबंधों का प्रमाण है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को मजबूत करना और नौसैनिक सहयोग के नए मार्ग तलाशना है।
एडमिरल अलेक्जेंडर अलेक्सेयेविच मोइसेयेव ने 19 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के नौसेना स्टाफ के प्रमुख, एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी से भेंट की और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए सहयोगी व्यवस्था एवं उपायों पर चर्चा की। एडमिरल अलेक्जेंडर अलेक्सेयेविच मोइसेयेव का नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया।
भारतीय नौसेना कई मोर्चों पर रूसी संघ की नौसेना के साथ सहयोग करती है, जिसमें दोनों देशों के बीच सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी एम एंड एमटीसी) व्यवस्था के माध्यम से परिचालन बातचीत, प्रशिक्षण, हाइड्रोग्राफिक सहयोग और विभिन्न क्षेत्रों में विषय विशेषज्ञों का आदान-प्रदान शामिल है। भारतीय नौसेना विभिन्न बहुपक्षीय मंचों, आईओएनएस (हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी), मिलन, आईओआरए (हिंद महासागर रिम एसोसिएशन), डब्ल्यूपीएनएस (पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी) और एडीएमएम-प्लस (आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस) पर रूसी संघ की नौसेना के साथ भी बातचीत कर रही है।
रूसी संघ की नौसेना के कमांडर इन चीफ (सी-इन-सी) का नई दिल्ली में अपने आधिकारिक कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, रक्षा सचिव, वायु सेना के उप-प्रमुख और भारत के राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।
नई दिल्ली के अलावा, रूसी संघ की नौसेना के कमांडर इन चीफ (सी-इन-सी) मुंबई का भी दौरा करेंगे, जहां पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे, साथ ही स्वदेशी युद्धपोतों और पनडुब्बियों; नौसेना गोदी; और मैसर्स मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का दौरा करेंगे।

Related posts

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

मुजफ्फरपुर व किशनगंज में लगेगी डालमिया की फैक्ट्री, ₹1000+ करोड़ के निवेश को मिला स्टेज 1 क्लीयरेंस।

rktvnews

सारण:बीएलओ का मूल मंत्र है योग्य छूटे नहीं, अयोग्य जुटे नहीं।

rktvnews

आईएमटी के लिए चिन्हित किए गए 37-37.5 गीगाहर्ट्ज, 37.5-40 गीगाहर्ट्ज और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी’ से संबंधित भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रति टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।

rktvnews

आपातकाल : घोषित और अघोषित के बीच।

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष ने नरबदिया में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया – श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की – श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल ने चातुर्मास के लिए भेंट किए 51 लाख

rktvnews

Leave a Comment