RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर में राजस्व वसूली अभियान तेज।

बकायादारों पर सख्त कार्रवाई- पेट्रोल पंप किया गया सील।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)23 मार्च। इंदौर जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में राजस्व बकाया वसूली के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बकाया राशि जमा नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कनाडिया के ग्राम छिटकाना में स्थित एक रिलायंस पेट्रोल पंप को सील किया गया। संबंधित पेट्रोल पंप पर डायवर्शन टैक्स के रूप में 2 लाख 35 हजार रुपए की बकाया राशि लंबित थी। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद राशि जमा नहीं करने पर प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई।
राजस्व बकाया की वसूली के लिए जिला प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और बकायादारों के विरुद्ध इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

Related posts

आसन एवं प्राणायाम से स्वस्थ व्यक्ति रोगी नहीं होते और रोगी व्यक्ति के लिए सावधानी स्वास्थ्यवर्धक होता है:विक्रमादित्य

rktvnews

सारण:वैश्य जागरण मंच के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के चंद्रहास बघेल ने भारत रंग महोत्सव में बिखेरा लोक संस्कृति का रंग, दिल्ली के दर्शक हुए मंत्रमुग्ध।

rktvnews

नारनौल:सीएम ने वीसी के जरिए ली 55वीं हरियाणा राज्य तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक!महेंद्रगढ़ जिला के लिए 26.9 करोड़ की परियोजनाओं को तय अवधि में पूरा करने के निर्देश

rktvnews

आरपीएफ ने ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत अक्टूबर माह में 601 से अधिक बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता मैं रहूं या ना रहूं लेकिन यह देश रहना चाहिए:एस बालकृष्ण

rktvnews

Leave a Comment