RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा माले का प्रथम वार्ड सम्मेलन संपन्न।

वार्ड पार्षद मुन्ना प्रजापति सहित कई लोगों ने भाकपा-माले की ग्रहण की सदस्यता।

आरा/ भोजपुर 31 दिसंबर ।भाकपा-माले का वार्ड नंबर 38 का प्रथम वार्ड सम्मेलन विष्णु देव उर्फ ढनढ़न सभागार करमन टोला में आयोजित की गई! वार्ड सम्मेलन का तीन सदस्यीय अध्यक्षमंडल बबलू गुप्ता, धनंजय कुमार सिंह,महेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई!वार्ड सम्मेलन के दौरान शांति देवी,सुधीर कुमार,मीना राय को श्रद्धांजलि के साथ सम्मेलन शुरू हुआ!सम्मेलन शुरू होने से पहले युवानीति के द्वारा क्रांतिकारी गीत के साथ शुरू की गई!उसके बाद सम्मेलन में ब्रांच सचिव धनंजय कुमार सिंह ने काम-काज की रिपोर्ट पेश की!सम्मेलन के पर्यवेक्षक भाकपा-माले नगर कमेटी सदस्य राजेंद्र यादव थे!सम्मेलन के अतिथि के बतौर भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह मौजूद थी!वार्ड सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश में सांप्रदायिक माहौल बनाकर देश के असली जनता के सवाल से मुंह मोड़ रही है!मोदी की सरकार ने देश के युवाओं से रोजगार देने जनता से महंगाई भ्रष्टाचार काला धन वापस लेने सहित कई विकास के वादे किए थे लेकिन यह सरकार अपने वादों से मुकर गई और सिर्फ राम मंदिर के जरिए जनता के भावनात्मक माहौल पैदा कर जनता के असली सवालों को ठंडे बस्ते में जा रहा है!सम्मेलन को राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि मोदी सरकार जनता के मुद्दे के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है मोदी सरकार में शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य की व्यवस्था खराब है रोजगार के अवसर लगातार घट रहा है और इस सरकार में सिर्फ अडानी-अंबानी के विकास के बारे में नीति बना रही है जो देश की जनता के साथ गद्दारी है!नगर सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह ने कहा कि इस सरकार में महिला उत्पीड़न चरम पर पहुंच गया है बलात्कारियों को महिमामंदित किया जा रहा है,हमारे देश की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं!हमारे देश के सम्मान को बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ियों के साथ बलात्कार करने वाला भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को मोदी की सरकार सम्मानित कर रही है जो देश की महिलाओं के साथ घोर अपमान है और इस अपमान का बदला देश की महिलाएं आगे आने वाले लोकसभा चुनाव में अवश्य लेगी! सम्मेलन के दौरान कई लोगों ने संगठन को बढ़ाने और जनता के सवालों पर आंदोलन के लिए रूपरेखा तय करने के बारे में विचारों को रखा!सम्मेलन के बाद 9 सदस्य वार्ड कमेटी का गठन किया गया!जिसमें वार्ड सचिव बबलू गुप्ता को बनाया गया!वार्ड सम्मेलन के दौरान वार्ड पार्षद मुन्ना कुमार सहित कई लोगों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की!वार्ड सम्मेलन में विजय कुमार,सतीश कुमार,गुप्तेश्वर प्रसाद,राहुल कुमार,दीपक कुमार,सरोज कुमार,विनोद कुमार, विमलेश शाह,बिट्टू प्रजापति,अखिलेश कुमार,श्याम कुमार, राजा पासवान,राकेश कुमार सिंह,सुदामा मिस्त्री,हरेंद्र यादव,राजकुमार आदि कोई लोग शामिल थे!

Related posts

हिमांचल प्रदेश: मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम के बच्चों संग मनाई दीपावली।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं अपर समाहर्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

दरभंगा:विभिन्न शर्तों के साथ निर्वाचन क्षेत्रों में एल.सी.डी., टीवी ,ध्वनि यंत्र वाहनों को चलाने हेतु दी गयी अनुमति।

rktvnews

देवघर प्रखंड के अंधरीगादर में विधायक ने छात्र-छात्राओं के बीच किया साइकिल का वितरण।

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन, दिये गयें आवश्यक निदेश।

rktvnews

सिवान:जिला पदाधिकारी ने किया बंदी दरबार का आयोजन,बंदियों की समस्याओं के समाधान हेतु दिया आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment