शिमला/हिमांचल प्रदेश 12 नवंबर।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला स्थित बालिका आश्रम टूटीकंडी में बच्चों के साथ दीवाली उत्सव मनाया तथा उन्हें मिठाई, फल और पटाखे वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने क़ानून बनाकर अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया है। अब तक 4000 अनाथ बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, जिससे अब वे मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अनाथ बच्चों को नामी स्कूलों में दाख़िला दिलाने के लिए भी प्रयास कर रही है। इसके साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा घर बनाने के लिए 3 बिस्वा भूमि तथा 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
previous post
