RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने सिमरी प्रखण्ड के केशोपुर पंचायत में हो रहे उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

बक्सर/बिहार 28 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा सिमरी प्रखण्ड अंतर्गत केशोपुर पंचायत में हो रहे उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय केशोपुर एवं उच्च विद्यालय केशोपुर में पंचायत समिति सदस्य के लिए रिक्त पद हो रहे मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में वहाँ प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराने हेतु निदेशित किया गया। जिससे मतदान केन्द्र पर हो रहे मतदान को भयमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न किया जा सकें।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के द्वारा सिमरी प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित एम0ओ0आई0सी0 को शिकायत पेटी रखने एवं स्वास्थ्य केन्द्र का पर्याप्त साफ-सफाई कराने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा ईलाज कराने आए हुए आंगतुकों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी वार्डों में भ्रमण किया गया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related posts

बिहार: भोजपुर: सहकार भारती की भोजपुर जिला टीम गठित, अध्यक्ष बने रवीन कुमार।

rktvnews

भोजपुर:02 नवम्बर को आरा मे होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा।

rktvnews

आरा नगर निगम उपमहापौर पूनम देवी ने भोजपुर जिले को शिक्षा में मिली उपलब्धियों की सराहना की,दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:माॅ के दर्शन को उमङे श्रद्धालु।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए योजनाओं की समीक्षा, खराब चापाकलों व नलों को शीघ्र ठीक करने का निर्देश।

rktvnews

विकसित भारत युवा कनेक्ट ने 50-कैंपस की उपलब्‍धि प्राप्‍त की, देशभर के छात्रों को प्रेरणा दी।

rktvnews

Leave a Comment