RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

बिहार सरस मेला:लोक गीत-लोक नृत्य एवं संस्कृति को भी मिला उत्कृष्ट मंच।

पटना/बिहार 28 दिसंबर। बिहार सरस मेला के माध्यम से बिहार की लोक संस्कृति ने भी नई अंगड़ाई ली है। सरस मेला परिसर में हस्तशिल्प को प्रोत्साहन के साथ ही बिहार के लोक गीत-लोक नृत्य एवं संस्कृति को भी उत्कृष्ट मंच मिला है l जहाँ से जट-जटीन, बिदेशिया, छउ, बारहमसिया और सोहर समेत कई लोक गीत एवं नृत्य को सम्मान एवं नया आयाम मिला है l इसके साथ ही युवा पीढ़ी भी अपनी सदियों पूरानी संस्कृति एवं परंपरा से परिचित हुई है l सरस मेला परिसर में हस्तशिल्प के साथ ही लोक गीत एवं संस्कृति के प्रति आगंतुकों का आकर्षण देखते ही बना l खरीददारी और व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने के बाद आगंतुक बतौर दर्शक अपनी लोक संस्कृति एवं परंपरा से रूबरू हुए और गीत-संगीत से सराबोर हुए l
13 दिनों में लगभग 13 करोड़ 77 लाख 19 हजार रुपये के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद – बिक्री हुई है l बिहार सरस मेला के आयोजन के 13 वे दिन 27 दिसंबर बुधवार को 1 करोड़ 29 लाख 47 हजार रुपये के उत्पादों एवं व्यंजनों की खरीद-बिक्री हुई है ।
गुरुवार की शाम सरस मेला के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका से जुड़े अधिकारीयों एवं कर्मियों एवं उनके परिजनों ने गीत-संगीत का कार्यक्रम पेश किया।सुरीले एवं सधे अंदाज में गीत-संगीत की महफ़िल सजी l कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से “इतनी शक्ति हमें देना दाता गीत से हुई” तत्पश्चात “ कवन दिशा में लेके चला रे बटोहिया और तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे “समेत कई आकर्षक गीतों की प्रस्तुति हुई l गायकों में विनोद कुमार , सौम्या, मनीष कुमार , अनिल कुमार, विनोद कुमार तिवारी, स्वास्तिका संस्कृति, सुश्री समृद्धि संस्कृति, मिथिलेश कुमार , नाजिस बानो एवं मो. शाहिद रजा रहे।मंच संचालन नाज़िस बानो, राज्य परियोजना प्रबंधक, जीविका ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक आशा , परियोजना प्रबंधक, जीविका रही l
दोपहर में महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में प्रहरी नाट्य संस्था के कलाकारों ने बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा उन्मूलन के साथ ही अन्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की।
सेमिनार हॉल में जीविका दीदियों द्वारा संचालित महिला किसान उत्पादक कंपनी के निदेशक मंडल के बीच महिला किसान उत्पादकों की आय बढ़ाने और फसलों की सुरक्षा तथा बेहतर मुनाफा कमाने को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। देवेश कुमार, परियोजना प्रबंधक- मार्केटिंग एंड इनोवेशन, जीविका ने बेहतर उत्पादन एवं बिक्री का गुर निदेशक मंडल के सदस्यों को बताया।
15 दिसंबर 20 23 से जारी बिहार सरस मेला का समापन 29 दिसंबर की शाम 5 बजे बिहार सरस मेला परिसर में होना है l समापन कार्यक्रम में राहुल कुमार , मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को सर्वेक्षणों की आड़ में चुनाव के बाद लाभार्थी-उन्मुख योजनाओं के लिए मतदाताओं का नामांकन/पंजीकरण बंद करने का निर्देश दिया।

rktvnews

भोजपुर:कुलपति के साथ हुई वार्ता विफल कर्मचारी महासंघ का धरना जारी:चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

रायपुर : AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन में प्रतिनियुक्ति सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी कोषांग के पदाधिकारी संग समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर :NDA प्रत्याशी ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो मे किया जनसंपर्क।

rktvnews

शिल्प एवं माटी कला बोर्ड की ओर से दस्तकारों में वितरित किये गए विद्युत चालित चाक।

rktvnews

Leave a Comment