RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : रिक्शा ठेला चालकों को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा दिया गया कंबल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जनवरी।रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई द्वारा मंगलवार को ठंड के मौसम में उन लाचार और कमजोर लोगों के सहयोग में कंबल वितरित कर पीड़ित मानवता की सेवा में सहयोगी बनकर खड़ा हुआ। खराब मौसम को देखकर रोड पर रिक्शा चालक ,ठेला चालको को बुलाकर अपनी सेवा की प्रतिबद्धता को दुहराया।रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी लगातार सेवा की मिशाल पेश करते आ रही है। रिक्शा ठेला और कमजोर लोगों को साठ कंबल का वितरण रेड क्रॉस कार्यालय के सामने रोड पर किया गया। इनके साथ सहयोग करने वालों में पूर्व वाइस चेयरमैन डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह, पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा के साथ-साथ रेड क्रॉस के अमोद कुमार ,मनोज साह,राजू कुमार सिंह विकास कुमार आदि की उपस्थिति में हुआ। सचिव डा विभा कुमारी ने बताया की कंबल का संग्रह और वितरण साथ-साथ चल रहा है और आगे भी चलते रहेगा। यह आयोजन चौथी बार किया गया है। चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव की सहमति से कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Related posts

01 जुलाई से दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (नौवां संशोधन) विनियम, 2024 लागू हो जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:ब्रह्मपुर महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न।

rktvnews

हनुमानगढ़ की जनता ने जो मांगा, सदैव मिला – चौधरी विनोद कुमार

rktvnews

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में सूर्य नमस्कार प्रदर्शन ने सैकड़ों योग उत्साही लोगों को आकर्षित किया।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति ने रेवेनशॉ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment