आरा/भोजपुर 27 दिसंबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा के संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस ब्यान मे संवाददाताओं को बतलाया कि आज भोजपुर जिला पदाधिकारी के समक्ष जे.पी.स्मारक के पास धरना दिया गया.यह धरना सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दिया गया.इस धरना मे विश्व भारती जन सेवा के लोग भी सामिल हुए. इस धरना की अध्यक्षता राजीव रंजन ने की तथा संचालन भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा के संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने किया.इस धरना कि मुख्य मांग थी कि सभी सहारा इंडिया के खाताधारकों के मूल-धन सूद सहित लौटाइ जाय. सहारा इंडिया की पुरी संपत्ति को सरकार निलाम कर उससे होने वाली आय और सहारा सेवी मे जमा 24700 करोड़ रुपया मिलाकर सभी निवेशकों को उनके रुपये का भुगतान की जाय.तथा सहारा इंडिया के ऐजेन्टों और कर्मचारियों का बकाया का भुगतान सरकार शीघ्र करें।
जे.पी.स्मारक के पास चल रहे धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि कार्पोरेट परस्त मोदी जी के सरकार के समय देश का रुपया लेकर बड़े बड़े कार्पोरेट विजय माल्या से लेकर नगर व मोदी तक देश से भाग रहे है.क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहारा इंडिया फ्राड और सरकार की गलत नीतियों की वजह से गरीब, मजदूर,रेवड़ी-पटरी वाले दाने दाने के लिए विलख रहे है ऐसी भयावह हालात मे सरकार सहारा इंडिया की पुरी संपत्ति निलाम कर निवेशकों का रुपया शीघ्र लौटाए.माले नेता ने कहा कि सुप्रिम कोर्ट ने छोटे निवेशकों के रुपये लौटाने के लिए 5000 करोड़ रुपया रिलिज किया था पर उस रुपये का बंदरबांट जारी है।
धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले के केन्द्रिय कमिटी सदस्य राजु यादव ने कहा कि सहकारिता मंत्री आमित साह जुमलेबाज है.यह जुमलेबाजों की सरकार चल रही है.मोदी सरकार सिर्फ आंदोलन से करती है.आप अपने आंदोलन के बल पर ही सरकार से पैसा वापस ले सकते है।
जे.पी.स्मारक पर इस धरना कि लिए नियुक्त मजिस्ट्रेट ने धरना स्थल पर आकर मांग-पत्र लीं।
इस धरना मे सामिल प्रमुख लोगों मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य विजय ओझा, भोजपुर व्यवसाई संर्धष मोर्चा के कार्यालय सचिव कृष्ण रंजन गुप्ता, भाकपा माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम, विश्व भारती जन सेवा के सियाराम यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, सहारा इंडिया संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक राजु प्रसाद, मनोज कुमार सिन्हा, कौशल कुमार,मनोज कुमार तिवारी, निलम देवी,राजकुमारी देवी,विमला देवी,सबीना खातुन,विष्णु मोहन श्रीवास्तव, बालमुकुंद चौधरी, वार्ड पार्षद फैज अहमद (राजन) राजेन्द्र यादव, गणेश कुशवाहा, उषा देवी थी।
