RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रधानमंत्री ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों से बातचीत, जिले भर ने देखा लाइव!जिले कि 8 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर।

हनुमानगढ़/राजस्थान 27 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की । इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उपस्थितजनों को भी संबोधित किया। कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल हुए। साथ ही, केंद्रीय मंत्री और अन्य जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
15 नवम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत के बाद से, प्रधानमंत्री ने पूरे देश में यात्रा के लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से बातचीत की है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बुधवार को चौथी बार बातचीत हुई। साथ ही, प्रधानमंत्री ने अपनी हालिया वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिन लाभार्थियों से आमने-सामने की बातचीत की थी। यह यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।
शहरी क्षेत्र में टाऊन स्थित पंचायती धर्मशाला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री के साथ लाभार्थियों के संवाद का लाइव प्रसारण किया गया । कार्यक्रम में हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, नगरपरिषद सभापति सुनीत रिणवा, एडीएम कपिल कुमार यादव, एक्सईएन सुभाष बंसल इत्यादि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ज़िला मुख्यालय पर जिला कलैक्ट्रेट सभागार के साथ ही जिले की सभी नगरपरिषद/ नगरपालिका, ग्राम पंचायतों में किया गया। जिला मुख्यालय पर हुए प्रसारण में जिला परिषद सीइओ सुश्री सुनीता चौधरी, एसीईओ सुनिल छाबड़ा, सीपीओ डॉ. ममता बिश्नोई इत्यादि उपस्थित रहें।

पीएम मोदी ने कोटा की सपना से किया संवाद, सफलता की कहानी सुन की सराहना, बढाया हौसला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अन्तर्गत बुधवार को हाट बाजार परिसर में वर्चुअल लाभार्थी संवाद के दौरान कोटा निवासी सपना प्रजापति से वीसी के जरिये संवाद किया। पीएम मोदी ने सपना से उनकी सफलता की कहानी जानी और उनके आत्मनिर्भर होने व उनके आत्मविश्वास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि लाभार्थी संवाद में पीएम से बातचीत के लिए राजस्थान से एकमात्र सपना प्रजापति का ही चयन हुआ। शिविर स्थल पर वीसी से जुडे पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाभार्थी सपना से पूछा कि किस तरह उन्हांेने स्वरोजगार की ओर कदम बढाया और इससे जीवन में क्या बदलाव आया। उनकी पारिवारिक स्थिति के बारे में जाना और पूछा कि किस किस सरकारी योजना का उन्होंने लाभ लिया है। प्रधानमंत्री ने सपना द्वारा शहरी आजीविका मिशन, पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि योजना के जरिये स्वरोजगार शुरू करके और अपना व साथ काम करने वाली लगभग 40 महिलाओं के जीवन मंे सुखद बदलाव लाने की कहानी सुनाई जिसे पीएम ने खुल कर सराहा। कामकाज में ऑनलाइन कैशलेस लेनदेन के बारे में पूछा तो सपना ने बताया कि 95 प्रतिशत लेनदेन ऑनलाईन करती हैं तो इस पर पीएम ने ताली बजाकर इसकी प्रशंसा की। पीएम ने पूछा कि मोटे अनाज को बढावा देने के लिए क्या कर रही हैं। साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। पीएम ने उपस्थित अन्य स्वरोजगारी महिलाओं का भी अभिवादन कर उनका हौसला बढाया।

यहां हुए शिविर, विकसित भारत के लिए दिलाई शपथ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत बुधवार को नोहर के जसाना, रतनपुरा ग्राम पंचायत में, संगरिया कि मालारामपुरा, नुकेरा ग्राम पंचायत में, हनुमानगढ़ की भोमपुरा, 1 एसटीबी ग्राम पंचायत में, भादरा के उत्तरदाता बास, मोठसरा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों को विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई गई ।

Related posts

बक्सर:नगर विकास एवं आवास एवं विधि विभाग सह प्रभारी मंत्री नितिन नवीन के द्वारा किया गया झंडारोहण।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम और एसपी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त बलथरी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण।

rktvnews

इंदौर:मंत्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा को दी करोड़ों रूपये की सौगात।

rktvnews

गढवा:संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का एवं स्वच्छता रैली का किया आयोजन।

rktvnews

सारण:नए आपराधिक कानून के प्रावधानों व अधिकारों से जिलेवासियों को अवगत कराने हेतु सभी थानों द्वारा जागरूकता कैंप का किया गया आयोजन।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में मुखर हो रही महिलाएं,गांव समाज के विकास की रख रही मांग।

rktvnews

Leave a Comment