RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने फाइनेंस कर्मी लूट कांड में 03 को किया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 20 अगस्त। भोजपुर पुलिस के नारायणपुर थाने में 14 अगस्त को बक्सर जिले के पहाड़ीचक ग्राम के निवासी वर्तमान में फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड आरा में कार्यरत उदय प्रकाश पांडेय द्वारा अपने साथ हुए लूट कांड का मामला दर्ज कराया था। जिसमे उन्होंने फाइनेंस कंपनी की वसूली की राशि 64170 को लाने के क्रम में ग्राम मरणपुर के पास 14 अगस्त को तकरीबन 08 बजे सुबह 3 अज्ञात मोटर साइकिल सवार अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखा लूट लेने संबंधी मामला दर्ज कराया था।उक्त कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पु०अ०नि० राकेश कुमार, थानाध्यक्ष नारायणपुर थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा रेड /छापामारी कर उक्त कांड में संलिप्त 02 अपराधकर्मियों को दिनांक-18.08.2024 को समय करीब 08:00 बजे रात्रि में ग्राम-भीखमपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया l।गिरफ्तार अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इसमें संलिपत 01 अभियुक्त दीपक कुमार को दिनांक-19.08.2024 को समय करीब 12:30 बजे रात्रि में ग्राम मरणपुर के पास से गिरफ्तार किया जिसकी निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं लूटे गये बैग बरामद / जप्त किया गया है।

Related posts

विभिन्न थाना क्षेत्र से भोजपुर पुलिस ने की शराब की बड़ी खेप बरामद।

rktvnews

जन्म दिन पर करे हनुमान जी की पूजा:विभू सिंह

rktvnews

देवघर:पेयजल व्यवस्था एवं उससे संबंधित समस्याओं की समीक्षा हेतु एक ऑनलाइन बैठक।

rktvnews

सारण:”प्रमंडल और प्रखंड स्तर पर भी नियोजनालय करा रहा है रोज़गार मुहैया, मढ़ौरा में 21 युवाओं को मिला रोज़गार।

rktvnews

डीसी ने सुनी आमजन की समस्याएं!अधिकारी समय पर करें आमजन का कार्य: डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

कांग्रेस की पूर्व विधायक पारुल साहू ने भाजपा की ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

Leave a Comment