RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:जीविका कौशल रथ को डी.पी.एम डॉ.ऋचा गार्गी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

दरभंगा/बिहार 26 दिसम्बर। जिला मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय से डीपीएम डॉ.ऋचा गार्गी ने जीविका कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि कौशल रथ जिले के सभी 18 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर सभी युवक-युवतियों को वीडियो फिल्म के जरिए कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारियां दी जाएगी। इससे हुनरमंद बनने और रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से युवाओं में जागरूकता का संचार होगा।
बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीविका द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवक-युवतियों के कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
इसी उद्देश्य से कौशल रथों का परिचालन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है।
इस अवसर पर जीविका के ज़िला संचार प्रबंधक राजा सागर ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित करना और उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित करना है। वहीं,रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू ने कहा कि जीविका कौशल रथ के माध्यम से युवाओं को रिटेल सेल्स,केबिन क्रू, इलेक्ट्रिकल,कारपेंटर और प्लम्बिंग जैसे तकनीकी कार्यों के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया जाना है।
इस अवसर पर जीविका के प्रबंधक नरेश कुमार,रश्मि कुमारी,ब्रजकिशोर गुप्ता, रिंकू सिंह सहित जीविका के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : पाॅच अभियुक्त गिरफ्तार, रेल पुलिस को सुपुर्द।

rktvnews

राष्ट्रपति महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई।

rktvnews

बागपत:जिस मद का बजट उसी मद में खर्च किया जाए ,ऑडिट के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया जाए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

बाल श्रम से विमुक्त बच्चों/किशोरों को सामाजिक मुख्यधारा में लाने हेतु करें कारगर कार्रवाई : जिलाधिकारी

rktvnews

हनुमाननगर के भलेन्दु लाइन होटल से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment