RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिस मद का बजट उसी मद में खर्च किया जाए ,ऑडिट के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया जाए।

ऑडिट में लगाई गई आपत्तियों का करें अनुपालन।

वित्तीय कार्यों में ना हो कोई लापरवाही।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)04 दिसम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के लंबित ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए और कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि ऑडिट प्रस्तरों के लंबित होने से विभागीय कार्यों की गति प्रभावित होती है, जिसे दूर करना आवश्यक है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी करें और भविष्य में इस प्रकार के विलंब से बचने के लिए प्रभावी उपाय अपनाएं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की वित्तीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही ना हो समस्त आहरणवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण आवश्यक कराया जाए जिससे कि उन्हें छोटी-छोटी जानकारियां प्राप्त होगी और वित्तीय कार्य सरल और सहज बनेंगे जिससे ऑडिट के समय किसी भी तरह की किसी अधिकारी को कोई समस्या ना हो उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुपालन में वित्तीय नियमों का पालन करते हुए आहरण वितरण का कार्य किया जाए। जिस मद में जो बजट आता है उस मद में ही बजट का प्रयोग किया जाए ।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को सुनते हुए समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सीमा चंद्रवंशी ,समस्त अधिशासी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार त्रिपाठी ,जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह।

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जोधपुर के सालावास में 104.15 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 18 मई को ओडिशा में 8000 करोड़ रूपये रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

rktvnews

चुनाव आयोग प्रधानमंत्री के विरुद्ध करे कार्रवाई : शिवानंद तिवारी

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने 75वें संविधान दिवस से पूर्व माय भारत के युवा स्वयंसेवकों की ओर से आयोजित ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ पदयात्रा निकाली।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने किया महिला थाना का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment