RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान “के नारे के साथ भाजपा ने निकाला मशाल जुलुस।

राहुल ,तेजस्वी मुर्दाबाद,महागठबंध मुर्दाबाद … सहित प्रधानमंत्री जिंदाबाद के लगाए नारे।

प्रधानमंत्री की मां के अपमान के विरोध में बिहार बंद के पूर्व जुलूस निकाल बंद का किया आह्वाहन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 सितंबर।आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री के माता जी के अपमान के खिलाफ बुधवार को बिहार बंद के आह्वान की पूर्व संध्या पर भाजपा द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया।
भाजपा द्वारा मशाल जुलूस बड़ी मठिया से शिवगंज मोड़,जेल रोड होते हुए गोपाली चौक तक निकाला गया।
मशाल जुलूस मे शामिल आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा, रामदिनेश यादव सहित सैकड़ो नेताओं और कार्यकर्ता ने एक हाथ मे मशाल और एक हाँथ मे पार्टी का झंडा लिए माँ का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान, राहुल,तेजस्वी मुर्दाबाद, महागठबंधन मुर्दाबाद, महागठबंधन नेता शर्म करो,भारत माता की जय,नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद आदि गगनभेदी नारो के साथ कल बिहार बंद का आह्वान किया।
थिलाध्यक्ष,आरा विधायक, पूर्व विधायक, नेताओं ने कहा कि राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव के मंच से महागठबंधन नेताओं, कार्यकताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की स्वर्गवासी माता जी को गाली दी गई है। यह अपमान देश के महिलाओं का है। इसके खिलाफ आज मशाल जुलूस निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया गया और निवेदन पूर्वक सभी व्यवसायियों से प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान किया गया। कल सात बजे से बारह बजे तक पूर्ण रूप से बिहार बंद रहेगा। इस बंदी मे एनडीए के सभी घटक दल का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। बिहार के पूरी जनता बुधवार को स्वतः बिहार बंद करेंगे।
कार्यक्रम में लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, राजे सिन्हा,मिथिलेश कुशवाहा,हरेन्द्र पांडेय,प्रहलाद राय, ज्योति कुशवाहा,संतोष चंद्रवंशी, नरेन्द्र तिवारी, संजय कुमार सिंह,अमरेन्द्र शक्रवार, विभु जैन,चुन्नी देवी,जीतु चौरसिया,धीरज सिंह,सुगंधा देवी,निशांत सिंह,मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह,संतोष पांडेय,मनीष प्रभात,श्रीभगवान सिंह,रामप्रकाश पांडेय,विरेन्द्र कुमार,वरूण सिंह,राकेश सिंह,विजय सिंह,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का किया अंतरण।

rktvnews

भोजपुर : हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के दिये निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान

rktvnews

गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

Leave a Comment