RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:बाराचकिया चीनी मिल के पुनरुद्धार एवं नई चीनी मिल स्थापना हेतु NFCSF, नई दिल्ली द्वारा एरिया अध्ययन।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)10 अप्रैल।बाराचकिया (चकिया) चीनी मिल के पुनरुद्धार एवं नई चीनी मिल की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत NFCSF (National Federation of Cooperative Sugar Factories Ltd.), नई दिल्ली की टीम आज चकिया पहुंची। टीम द्वारा प्रस्तावित नई चीनी मिल की स्थापना के लिए एरिया अध्ययन (Area Study) हेतु विस्तृत निरीक्षण एवं जानकारी संकलन किया गया।
इस क्रम में NFCSF की टीम ने सर्वप्रथम पुरानी अवस्थित चकिया चीनी मिल परिसर का दौरा कर वहां उपलब्ध आधारभूत संरचना, भूमि स्थिति एवं वर्तमान परिस्थिति का अवलोकन किया। इसके पश्चात टीम ने नई प्रस्तावित चीनी मिल हेतु चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया तथा स्थल की उपयुक्तता का आकलन किया।
एरिया अध्ययन के दौरान टीम ने आसपास के निकटवर्ती क्षेत्र के किसानों से संवाद कर गन्ना उत्पादन, उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था एवं किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही टीम ने कृषि विभाग के संबंधित पदाधिकारियों से मुलाकात कर कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, गन्ना क्षेत्र विस्तार, उत्पादन आंकड़े आदि पर चर्चा की।
इसके अतिरिक्त NFCSF की टीम ने विभिन्न अंतर-विभागीय पदाधिकारियों जैसे—
माइनर इरिगेशन (Minor Irrigation), लघु सिंचाई, जल निस्सरण (Drainage) विभाग, केनाल डिवीजन आदि से भी आवश्यक तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं तथा संबंधित विभागों के उपलब्ध आंकड़े एवं अभिलेख संकलित किए।
NFCSF द्वारा संकलित आंकड़ों का विश्लेषण कर नई चीनी मिल की स्थापना हेतु आवश्यकताओं, संभावनाओं एवं व्यवहारिकता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर सरकार को आवश्यक अनुशंसाएं (Recommendations) प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे बाराचकिया क्षेत्र में नई चीनी मिल की स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
यह पहल क्षेत्र के किसानों, रोजगार एवं औद्योगिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नई चीनी मिल की स्थापना से गन्ना किसानों को लाभ, क्षेत्र में रोजगार के अवसर तथा आर्थिक विकास को मजबूती मिलने की संभावना है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों को शान्तिपूर्वक मनाये जाने के उद्देश्य से की शांति समिति की बैठक।

rktvnews

गिरीडीह : उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

rktvnews

दरभंगा:23 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक बिहार राज्य विद्यालय बालिका हैंडबॉल( अंडर- 14,17 ,19 )प्रतियोगिता 2024-25 का होगा आयोजन।

rktvnews

हर खेत को सिंचाई का पानी और हर घर को नल से जल मिलेगा : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

भोजपुर: मुखिया मधु कुमारी के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित, आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के चयनित लाभुकों को 15 जुलाई तक पुनः दिया गया एकरारनामा करने का अंतिम मौका।

rktvnews

Leave a Comment