RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पितृपक्ष मेला 2023 में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा के मद्देनजर जिलाधिकारी संग वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा।

गया/बिहार 12अगस्त।, पितृपक्ष मेला 2023 के सफल आयोजन तथा देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ उनकी छोटी बड़ी गाड़ियों के पड़ाव में कोई समस्या न हो इसे लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, नगर पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र के सभी पार्किंग स्थल का घूम घूम कर जायजा लिया गया, ताकि जो भी कमियां रहे समय रहते उसे दुरुस्त करवाया जा सके।
विदित हो कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा, इस 15 दिनों में लाखों तीर्थयात्री तर्पण करने यहां आते हैं, प्रशासन द्वारा हर स्तर पर यात्रियों की सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिये बेहतर से बेहतर काम करवायी जा रही है, ताकि यात्रियों को कोई छोटी से छोटी भी असुविधा न हो सके। साथ ही छोटे बड़े वाहन को पूरे सुसज्जित रूप से पड़ाव काफी अहम रहेगा, ताकि यात्रियों के वाहन पड़ाव में दिक्कत न हो इसके अलावा सभी पार्किंग स्थल पर ड्राइवर एवं ड्राइवर के सहयोगी को बैठने, नहाने, पेजल, टॉयलेट इत्यादि का भी व्यवस्था पूरी रखें ताकि उन्हें भी कोई समस्या ना हो।
सर्वप्रथम गया कॉलेज खेल परिसर पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया बताया गया कि यहां लगभग 100 बड़े वाहन पड़ाव की क्षमता है। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता आरसीडी को निर्देश दिया कि पार्किंग स्थल में आने वाले रास्ते को अच्छे तरीके से समतल करवाई इसके साथ ही उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि पार्किंग स्थल के अंदरूनी भाग जहां वहां पड़ाव होगी उसे स्थान को समतल करावे।
कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ने बताया कि खेल परिसर में 40 टॉयलेट रहेंगे, पांच चापाकल है उसे पूरी तरह से चालू करवा दिया जाएगा इसके अलावा अतिरिक्त पालीवार वाटर टैंकर की भी व्यवस्था रहेगी।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पार्किंग स्थल तथा रास्ता में रोशनी की पूरी व्यवस्था रखें ईसके साथ ही बरसात को देखते हुए जहां भी पानी जमता है उसे स्टोन डस्ट देकर समतल कारण कहीं भी पानी न जमे यह सुनिश्चित कारण।
अधिक संख्या में वाहनों का पड़ाव होता है इसलिए कोई आगजनी की घटना ना हो इस उद्देश्य से एक फायर सेफ्टी की यूनिट हर हाल में लगवाए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मे आई हेल्प यू काउंटर तथा पुलिस शिविर पूरे अच्छी तरीके से प्रभावशाली रूप से कार्य करें इसे थाना प्रभारी सुनिश्चित कराएं। खेल परिसर से विष्णुपद मेला क्षेत्र में यात्रियों को जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था विशेष रूप से करें।
इसके उपरांत कोरला हॉस्पिटल संक्रामक रोग अस्पताल में बनाए जाने वाले छोटी वाहनों का पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। फील्ड में जमे पानी देख कर डीएम ने पानी निकासी की व्यवस्था तुरंत करवाने को कहा, बताया गया कि पानी निकासी नाली के सहारे होता था, जो अतिक्रमित हो गया है। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि तुरंत नोटिस निर्गत कर अतिक्रमण वाद चलाये। जेसीबी लगाकर फील्ड को पूरा समतल करावे जरूरत पड़ने पर खनन पदाधिकारी से समन्वय कर स्टोन डस्ट डालकर समतल करा दें। हर हाल में पानी निकासी की पूरी व्यवस्था रखें।
नगर आयुक्त ने बताया कि चुकी यह क्षेत्र रात्रि के दौरान काफी डार्क रहता था, इस वर्ष नया हाई मास्ट लाइट पितृपक्ष मेला के पहले लगाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पर्यटन विभाग द्वारा 16 बड़े आकार का लाइट भी लगवाया जा रहा है। पुलिस शिविर की भी यहां व्यवस्था रहती है।
कार्यपालक अभियंता पीएचडी ने बताया कि यहां अस्थाई 10 टॉयलेट का निर्माण करवाया जाता है इसके अनुसार नियमित रूप से लगातार दो पानी के टैंकर भी उपलब्ध रखा जाता है ड्राइवर एवं उनके सहयोगी को नहाने के लिए स्टैंड पोस्ट के माध्यम से भी पानी दिया जाता है।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने चांद चौरा से विष्णुपद मंदिर तक पैदल भ्रमण कर तैयारियों का पूरे गहराई से जायजा लिया। चांद चौरा में वन-वे रखने का निर्देश दिए। यात्रियों की भीड़ का दबाव अत्यधिक चांद चौरा मोड पर देखा जाता है इस उद्देश्य से तगड़ा पी०ए० सिस्टम की व्यवस्था रखने को कहा है। इसके अलावा उसने कहा कि जहां पर ज्यादा भीड़ रहती है वह स्थान पर पर्याप्त संख्या में हाई रेगुलेशन वाला कैमरा हर हाल में लगे इसके अलावा छोटी-छोटी गलियों, घाट तथा अन्य जगहों पर ड्रोन के माध्यम से भी इस बार निगरानी रखें।
उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि चंद चौरा से विष्णु पद जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण वाद चलकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त बनाएं। रास्ते में कुछ नाले के ढक्कन नहीं रहने पर जिला पदाधिकारी ने तेजी से ढक्कन मरम्मत करवाने को कहा।
विष्णुपद क्षेत्र में सड़क पर फेंके गए सॉलि़ड वेस्ट कचरा को हटवाने का निर्देश दिए साथ ही जो व्यक्ति कचड़ा फेक रहा है उसे चिन्हित कर फाइन अधिरोपित करने निर्देश दिए।
विष्णुपद मंदिर तथा देवघाट गया जी दम निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर आयुक्त तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय कर आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाएं तथा इसे पूरी कड़ाई से अनुपालन कराए। जिस रास्ते से पशु घाट पर आ रहे हैं उसे रास्ते में पोल लगाए ताकि पशु घाट तक ना आ सके। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि आसपास के क्षेत्र में पैदल घूम-घूम कर मेकिंग करावे इसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर अपने पशु को घाट पर छोड़ देता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करें।
सीताकुंड बाईपास सड़क का निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश दिया कि बाईपास चौराहा पर वाटर लीकेज को अविलंब ठीक करवाये, ताकि बाईपास सड़क निर्माण तेजी से हो सके। उन्होंने सड़क निर्माण कर करवा रहे अभियंता को निर्देश दिया की बाईपास के समीप जो भी टर्निंग पॉइंट बनाया जाएगा वहां पर गाड़ी को टर्निंग हेतु पर्याप्त जगह दे ताकि वाहनों को मोड़ने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना रहे।
उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर तथा अंचल अधिकारी मानपुर को निर्देश दिया कि सीता कुंड के समीप बड़े प्लॉट को निजी होटल द्वारा बाउंड्री वॉल किया है उसे अभिलंब अतिक्रमण मुक्त करावे ताकि सीता कुंड के दोनों ओर पार्किंग व्यवस्था बनाए जा सके।
अंत मे ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि हर पार्किग स्थल पर पर्याप्त रूप से सभी आधारभूत व्यवस्थाएं यथा पानी, टॉयलेट, रोशनी इत्यादि की मुकम्मल व्यवस्था रखें।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता राजस्व, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर संबंधित विभागों के पदाधिकारी/ अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ(गोपगुट) की अहम बैठक आयोजित।

rktvnews

नवादा:सिवान के दम्पति को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण के लिए छः माह की शिशु अधिति कुमारी को दिया गया गोद।

rktvnews

अमित शाह ने गुजरात के आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के हीरक जयंती समारोह एवं त्रिभुवन पटेल की जयंती पर 300 करोड़ रूपए की लागत से अनेक किसान कल्याणकारी गतिविधियों का शुभारंभ किया।

rktvnews

नारनौल:बाढ़ प्रबंधों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने घोर लापरवाही संबंधी लंबित वादों के संबंध में कार्यशाला का किया आयोजन

rktvnews

चतरा:कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारी को लेकर समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment