RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए बनाए कार्य योजना:मुख्यमंत्री

देहरादून/ उत्तराखंड 23 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय NCORD की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने दवाइयों के रूप में नशीले पदार्थों के प्रचलन को रोकने के लिए भी एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार कार्यवाई किए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की कारवाई की जाए। हल्द्वानी और कोटद्वार में बनाए जा रहे नशा मुक्ति केन्द्रों की संचालन की शीघ्र कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान वर्चुअल माध्यम से जुड़े ‘नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव’ के अन्तर्गत चिन्हित 85 गांव/वार्ड के ग्राम प्रधानों और वार्ड मेम्बर को ‘जिंदगी को हां नशे को ना’ की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने के लिए सभी विभागों को प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जेलों में ड्रग काउंसलिंग सेंटर बनाए जाएं। शिक्षा विभाग पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा और नशे के दुष्प्रभाव से सबंधित विषय शामिल करें। बैठक में शासन के अधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा नशा मुक्ति के लिए अपने सुझाव दिए गए।

Related posts

आगामी मुहर्रम पर्व-2023 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु डीएम और एसपी ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बागपत:रोल प्रेक्षक ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ की बैठक।

rktvnews

प्यार के अनोखे सफर पर चलने के लिए हो जाइए तैयार : वरुण धवन और जान्हवी कपूर आपकी स्क्रीन पर मचाएंगे ‘बवाल’!

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध के पूर्व तीन को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

नारनौल:लघु सचिवालय में इलेक्शन कंट्रोल रूम स्थापित,सख्ती के साथ लागू की जाएगी आदर्श चुनाव आचार संहिता : मोनिका गुप्ता

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment