RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:डीएम और एसपी ने किया इवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

इसीआईएल अभियंताओं को एफएलसी कार्य को संयम से करने की दी सख्त हिदायत।

RKTV NEWS/छपरा( सारण)05 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिखर चौधरी ने सदर प्रखंड के निकट अवस्थित इवीएम वेयरहाउस का सोमवार को मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार हर माह वेयरहाउस का निरीक्षण करना अनिवार्य है। संबंधित प्रतिवेदन और तस्वीरें ऑन दी स्पॉट आयोग के वेबसाइट पर पोर्टल के माध्यम से अपलोड किया जाता है। अभी वेयरहाउस में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए इवीएम का एफएलसी कार्य हो रहा है। इसलिए सुरक्षा और आयोग के प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी व्यवस्था और कार्य की सराहना आयोग के प्रेक्षक ने भी की है। डीएम ने एफएलसी कार्य का अवलोकन कर रहे राजनीतिक दलों से फीडबैक लिया।पारदर्शिता और कार्य की गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल को बिजली, पानी, भवन के रख-रखाव और साफ-सफाई को नियमित करने का निदेश दिया। उन्होंने मशीनों के रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था में चुनाव आयोग के एसओपी का सख्ती से अनुपालन करने, सीसीटीवी के परिचालन का निरीक्षण करते हुए उसके रिकार्डिंग का नियत समय तक बैकअप रखने का निदेश दिया। एसपी श्री चौधरी ने वेयरहाउस पर तैनात स्टैटिक एवं अतरिक्त फोर्स को सख्त निदेश देते हुए 24 घंटा सन्तरी ड्युटी करने और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को कैम्पस में प्रवेश नहीं करने देने, आगंतुक अधिकारियों और पुलिस ड्यूटी लाॅगबुक का नियमित संधारण करने, प्रतिस्थापित अग्निशमन यंत्रों को अपडेट रखने का आदेश दिया। मौके पर डीडीसी यतींद्र कुमार पाल ने प्री एफएलसी डायग्नोस, सिम्बल लोडिंग, माॅक पोल, ईएमएस पोर्टल पर मशीनों की स्कैनिंग, विभिन्न एनेक्चर को इसीआई के साइट पर अपलोडिंग कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी, बनियापुर व मशरक के प्रखंड विकास पदाधिकारी, कांगेस के प्रतिनिधि फिरोज इकबाल, बीएसपी के मनोज राम, जदयू के मो फिरोज, लोजपा के दीपक कुमार सिंह, राजद के उपेन्द्र कुमार, भाजपा के अर्द्धेन्दु शेखर, सीपीआई एमएल के कुणाल कौशिक समेत अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:आइओसीएल परिसर में लेवल 3 मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 मई 24

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली व्यापार मेला के ब्रोसर का किया विमोचन।

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज और शिप्रा के निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:भगवा धर्मध्वजा सदा लहरता रहेगा,प्रचार रथ रवाना कर बोले संत देवराहाबाबा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित महत्वपूर्ण प्रशासनिक पटलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment