RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव:11 नवंबर को सुबह 7 से सायं 5 बजे तक मतदान अवधि निर्धारित, कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग।

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेरह (13), सभी 300 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से होगी निगरानी।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)10 नवंबर।45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होना है। सुगम, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान प्रक्रिया के सफल संपादन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सभी प्रशासनिक तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है । घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में कुल निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेरह (13) है जिनमें 12 पुरूष एवं 01 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं । उप चुनाव में कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 125114 पुरुष, 131235 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बता दें कि इस बार 2738 दिव्यांग, 372 सर्विस वोटर, 01 ओवरसीज इलेक्टर तथा 16601 युवा मतदाता उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जाएगी। मतदान केन्द्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित किया गया है । वैसे दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता जो मतदान हेतु मतदान केंद्र जाना चाहते हैं उनके आवागमन के लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप, वॉलंटियर की व्यवस्था रहेगी।

Related posts

जयपुर:आदर्श नगर दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम।

rktvnews

नारनौल:सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

कैबिनेट ने बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना के चरण-3 में 31 स्टेशनों वाले 44.65 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर को मंजूरी दी।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ।

rktvnews

वैशाली: वैशाली के जिलाधिकारी के रूप में वर्षा सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कार,कैलेण्डर वर्ष 2022 एवं कैलेण्डर वर्ष 2023 के पुरस्कारों की घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment