RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

मोतिहारी:अनुमंडल पदाधिकारी, ढाका की अध्यक्षता में इन्डो/ नेपाल बॉर्डर पर अवस्थित जितना थाना में दोनों देशों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

मोतीहारी/बिहार 23 दिसंबर।अनुमंडल पदाधिकारी, ढाका की अध्यक्षता में इन्डो/ नेपाल बॉर्डर पर अवस्थित जितना थाना में दोनों देशों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र को चिन्हित किए जाने संबंधी प्रस्ताव जिला इंटेलिजेंस कमेटी से जानकारी प्राप्त कर एक्सपेंडिचर सेंसिटिव कांस्टीट्यूएंसी चिन्हित किया जाना है ।
प्रायः चुनाव के दौरान कई अभ्यर्थी एवं राजनीतिक दल, मतदाताओं को तरह-तरह के प्रलोभन देते हैं तथा कानून द्वारा निर्वाचन व्यय हेतु निर्धारित सीमा से अधिक खर्च करते हैं, इन पर निगरानी रखना आवश्यक है ।
अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय सीमा पर ऐसे स्थान को चिन्हित कर नाका/ पोस्ट बनाकर 24 x 7 अनुश्रवण किया जाएगा, जहां से अवैध नगद, लीकर ,ड्रग्स ,नारकोटिक्स ,फेक करंसी, फॉरेन करंसी, नोट आदि आवागमन संभावित है ।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा आम निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए बॉर्डर क्षेत्र में अवैध नगद, ड्रग्स, लीकर ,नारकोटिक्स आदि की आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जाए ।
भ्रमण के दौरान उन्होंने लखौरा उच्च विद्यालय, बनकटवा हाई स्कूल, ढाका हाई स्कूल का निरीक्षण भी किया ।
स्कूल निरीक्षण के क्रम में एमडीएम की गुणवत्ता, स्कूल की साफ सफाई एवं छात्र-छात्राओं के पठन पाठन कार्यों को भी उन्होंने देखा , साथ ही उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तरी एवं दक्षिणी बिहार की निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए सम्मिलित।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर की छत्री के संरक्षण ,संवर्धन एवं विकास कार्यों का किया भूमि पूजन।

rktvnews

पेयजल और स्वच्छता विभाग की सचिव विनी महाजन ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

हिन्दुत्व, मनुस्मृति और भारतीय संविधान।

rktvnews

भोजपुर:सम्राट हेमचंद विक्रमादित्य को राष्ट्रीय सम्मान मिले :राज किशोर शर्मा

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ में फंसे लोगों तक ‘बोट एम्बुलेंस’ के ज़रिए पहुँच रही चिकित्सा सेवाएं और ज़रूरी दवाएं: जिला प्रशासन

rktvnews

Leave a Comment