RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

एमएसएमई विकास कार्यालय पटना द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सह संगोष्ठी आयोजित।

नालंदा/बिहार 6 अक्टूबर । आज भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई–विकास कार्यालय, पटना द्वारा नालंदा जिले में चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एवं बिहार राज्य के अन्य उद्योग संघों, चैम्बर्स एवं नालंदा जिले में कार्यरत एवं चिन्हित क्लस्टरों के सहयोग से खरीद और विपणन सहायता योजना (पीएमएस) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला / संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा एमएसएमई इकाईयों को नए बाजार सुविधा, नए बाजार श्रृजन, बेहतर पैकेजिंग, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन,राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेना, ZED Certification, स्फूर्ति योजना, क्लस्टर विकास योजना, Digital Advertizing, E-Marketing, Gem Portal, Public Procurement Policy इत्यादि के बारे में वृहद रुप से जागरुक करना था।
कार्यक्रम के आज के द्वितीय दिवस में कार्यक्रम का समापन आज 06 अक्टूबर को अपराह्न होटल माउंट व्यू, बिहारशरीफ, नालंदा में किया गया ।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में संबन्धित राज्य सरकार , केंद्र सरकार , बैंक, उद्योग संघो इत्यादि के वरिष्ठ अधिकारिगण की उपस्तिथि व सहभागिता रही I कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार , आई॰ई॰डी॰एस॰ द्वारा की गई I
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप मे अरविंद कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, विशेश्वर प्रसाद, महाप्रबंधक, ज़िला उद्योग केंद्र, नालंदा, रविकांत , सहायक निदेशक, अजीत कुमार, आई पी आर विशेषज्ञ, ओम कुमार, डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ, सत्येन्द्र कुमार, सी ए एवं अन्य एमएसएमई हितधारक कार्यक्रम मे सम्मलित कार्यक्रम मे सम्मलित हुए एवं उनके द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया।इस कार्यक्रम में नालंदा जिले में कार्यरत उद्यमियों के साथ- साथ समीपवर्ती जिले में कार्यरत उद्यमियों एवं अन्य स्थानीय आर्टीजन ने भाग लेकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कार्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार ने कहा कि एमएसएमई के विपणन के आवश्यकता को देखते हुई पीएमएस योजना बहुत ही लाभकारी साबित होगी जो उनके विनिर्मित अथवा प्रदान की गई सेवा के मार्केटिंग हेतु एक मौका देगा जिसमे स्टॉल चार्जेस के व्यय को विभाग द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी। साथ ही उन्होंने इस योजना के अन्य कंपोनेंट्स के बारे में भी विस्तार से बताया एवं इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में आयोजित तीन सफल औद्योगिक एक्सपो के सितंबर ,दिसंबर 2022 व फ़रवरी 2023 के बारे में बताया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन,राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेना, ZED Certification, खरीद एवं विपणन सहायता योजना (पीएमएस), स्फूर्ति योजना, क्लस्टर विकास योजना, एक्सपोर्ट से संबन्धित योजनाएँ, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, पटना की योजना , Gem Portal, Public Procurement Policy इत्यादि विषयों पर प्रतिभागियों हेतु प्रस्तुतीकरण संबन्धित विशेषज्ञों द्वारा दी गई एवं सेमिनार भी आयोजित की गई I कार्यक्रम में 140 से अधिक एमएसएमई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संयोजन, समन्वयन, संचालन एवं पीएमएस योजना के ऊपर प्रस्तुतिकरण कार्यालय के सहायक निदेशक गोपाल कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन सत्र का धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय के सहायक निदेशक रविकांत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र का धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय के सहायक निदेशक रविकांत द्वारा किया गया।

Related posts

राष्ट्रपति ने स्वर्गीय एन. टी. रामराव पर स्मारक सिक्का जारी किया।

rktvnews

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

जयपुर:राजस्थान की आत्मा का उत्सव बनकर उभरेगा घूमर फेस्टिवल – 2025 : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त डॉ.अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पटना द्वारा गठित पैनल अधिवक्ताओं की टीम ने किया उपकारा दरभंगा और बेनीपुर का दौरा।

rktvnews

डाकघरों में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया।

rktvnews

Leave a Comment