RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:18 माताओं के सामूहिक कुआं पूजन ने दिया बेटी बचाओ का सार्थक संदेश!उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सभी माताओं के साथ हरियाणवी परंपराओं में लिया हिस्सा।

गीता महोत्सव के दौरान कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होती उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 23 दिसंबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित 18 माताओं के कुआं पूजन का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। जिला की 18 माताओं के सामूहिक कुआं पूजन ने जिले में बेटी बचाओ का सार्थक संदेश देने का कार्य किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव की देखरेख में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के सामने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर बहुत ही सुंदर रंगोली बनाई गई। इस रंगोली के साथ ही मेरी लाडो मेरी शान सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया जो सभी नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रहा।
प्रदर्शनी स्टॉल से लेकर मुख्य स्टेज तक इन सभी 18 माताएं पारंपरिक वेशभूषा के साथ हरियाणवी गीत गाते हुए पहुंची। मुख्य स्टेज पर सांकेतिक कुएं का निर्माण किया गया जिस पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सभी माताओं के साथ हरियाणवी परंपराओं का निर्वहन किया और बेटियों के पैदा होने पर खुशियां मनाई।
इस मौके पर डीसी ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। हमें बेटा व बेटी में किसी प्रकार का फर्क नहीं करना चाहिए। दोनों को ही समान अवसर मिलने चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम करने का मुख्य मकसद यही है कि आम नागरिक तक यह संदेश जाए कि आज बेटियां हर मुकाम तक पहुंच सकती हैं और उनके पैदा होने पर भी इसी प्रकार कुआं पूजन सहित तमाम परंपरा निभाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे लोगों की सोच में भी बदलाव आ रहा है कई महिला सरपंचों ने उन्हें ऐसे आयोजन के लिए निमंत्रण भी दिया है। यह अच्छा संकेत है।

Related posts

गया: डीएम ने किया श्रावणी मेले का उद्घाटन।

rktvnews

लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 79.9 % तो बिहार में सबसे कम 47.49 लोगो ने किया मतदान।

rktvnews

भोजपुर:जदयू विधायक के कमिश्नरी निर्माण समर्थन के बावजूद नीतीश ने साधी चुप्पी, संघर्ष समिति में रोष,दिया अल्टीमेटम।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार एवं डाक के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की उपायुक्त ने की गहन समीक्षा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की पुण्यतिथि पर नमन किया।

rktvnews

भोजपुर:मठ मंदिर संरक्षण सह सेवा समिति, आरा की भागवत कथा आयोजन को ले की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment