RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान ने पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया।

नई दिल्ली/22 दिसंबर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान ने आज 22 दिसंबर को अपने पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, प्रतिमा भौमिक इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निदेशक (एनआई), श्री विनीत सिंघल इसके पीठासीन अधिकारी थे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर, माननीय मंत्री ने 2023 के स्नातकों को बधाई दी और पास होने वाले बैच में अधिकांश बालिका स्नातकों को देखकर उनकी सफलता अपनी खुशी और संतोष व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्री का सपना है कि देश की लड़कियों को शिक्षित एवं सशक्त बनाया जाना चाहिए जिससे भारत एक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ सके। उन्होंने पूरे भारत से छात्रों की उपस्थिति को स्वीकार करते हुए कहा कि यह महान राष्ट्र की विविधता में एकता को दर्शाता है। उन्होंने आशा और इच्छा व्यक्त किया कि छात्र निस्वार्थ और ईमानदार अभ्यास की शपथ का पालन करेंगे जिससे पूरा राष्ट्र सशक्त बन सके।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान के निदेशक ने अपने उद्घाटन भाषण में संस्थान की भावी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Related posts

इंदौर:कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर मुल्थान पेट्रोल पम्प को किया गया सील।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया 205 पीस अंग्रेजी शराब बरामद! करनामेपुर व बहोरनपुर पुलिस ने की बरामदगी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सुशासन और विकास की राह पर छत्तीसगढ़ – पंडरिया में उप तहसील, महाविद्यालय, नालंदा परिसर और निःशुल्क बस सेवाओं की घोषणा।

rktvnews

सीतामढ़ी:बाल श्रम से विमुक्त बच्चों के परिवार को मिली सहायता।

rktvnews

Leave a Comment