RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा :ग्रामीण विकास मंत्री ने जीविका दीदियों के उत्पादक समूह द्वारा संचालित इकाई का किया अवलोकन।

दरभंगा/बिहार 22 दिसम्बर। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार द्वारा जिले के हायाघाट प्रखण्ड के पतौर में जीविका दीदीयों द्वारा संचालित सुरभि उत्पाद समूह द्वारा बनाये गए बेसन, सत्तू, पापड़, चिप्स व मशाला का अवलोकन किया गया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष – 2023 में सुरभि उत्पादक समूह के दीदीयों ने बैंक से ऋण लेकर बेसन सत्तू चिप्स इत्यादि के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया था और यह समूह अब काफी आगे बढ़ चुका है और अच्छा खासा मुनाफा कमा रहा है।
माननीय मंत्री जी ने जीविका दीदीयों के साथ बैठक की तथा उन्हें अन्य व्यवसाय से जुड़ने को लेकर भी प्रोत्साहित किया।
चूड़ी उत्पादक समूह के द्वारा निर्मित चूड़ियों का भी अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने जीविका को मशरूम एवं मखाना उत्पाद को भी बढ़ावा देने का सुझाव दिया।
इसके साथ ही मंत्री द्वारा मद्यनिषेध अभियान के अंतर्गत परंपरागत शराब निर्माण एवं ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों को रोजगार से जोड़ने हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही सतत् जीविकोपार्जन योजना के तीन लाभुकों के दुकानों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने लाभुकों से वार्ता भी किया तथा उनके रोजगार की स्थिति को देखकर प्रसन्न हुए।
तत्पश्चात् मंत्री द्वारा सदर प्रखण्ड के छोटाईपट्टी पंचायत में बने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (डब्लू.पी.यू.) यूनिट का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता-सह-प्रभारी उप विकास आयुक्त अनिल कुमार,डीपीएम जीविका सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:किसानों को अब पांच रुपये में मिलेगा बिजली का स्थाई कनेक्शन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जिलाधिकारी ने डॉक्टर मुकेश के वेतन रोकने के दिए निर्देश।

rktvnews

बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर: मोंटी श्रृंगार स्टोर का सामूहिक उदघाटन।

rktvnews

प्रगतिशील किसान, कृषि व्यवसायी एवं कृषि निर्यातकों का राज्य स्तरीय समम्मेलन का आयोजन 28 अगस्त को : राजस्थान स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रीज डेवलपमेन्ट बोर्ड अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर: संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हेतु जन समर्थन का प्रत्यक्ष प्रमाण है वोटर अधिकार यात्रा: अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

Leave a Comment