
RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)30 सितंबर।आगामी विधान सभा आम चुनाव-2024 के निमित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी 27 चतरा (अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्र की अध्यक्षता में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी बी0एल0ओ0 सुपरवाईजर एवं संबंधित कम्प्युटर ऑपरेटर 27 चतरा (अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्र के साथ बैठक आयोजित की गई।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में दिनांक-01.07.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 के निमित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक-27.08.2024 को कर दिया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरान्त 27 चतरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत वैसे मतदान केन्द्रों की समीक्षा की गई, जहॉ अन्य मतदान केन्द्रोें की तुलना में काफी कम संख्या में प्रपत्र (प्रपत्र 6, 7 एवं 8) प्राप्त किये गये हैं। सभी संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों को निदेश दिया गया कि उक्त मतदान केन्द्रों का घर-घर सत्यापन करते हुए दो दिनों के अन्दर पात्र नागरिकों का संबंधित प्रपत्र प्राप्त कर ERO Net पर इन्ट्री करना सुनिश्चित किया जाय।
27 चतरा (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत कुल-475 मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (AMF) उपलब्ध कराने के संबंध में विभाग से प्राप्त निदेश के आलोक में मतदान दिवस के दिन मतदान कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशल एवं सहज रूप से कर सके और मतदान करने आये मतदाताओं विशेषकर सुगम मतदान के दृष्टिगत दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े एवं उन्हें एक सुखद अनुभव प्राप्त हो। इस संबंध में आयोग द्वारा मतदान केन्द्रों पर स्थायी रूप से सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के निमित राज्य के संबंधित प्राधिकारों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया है। जिसमें न्यूनतम सुविधाएं यथा रैम्प, विद्युत संयोजन/निर्बाध विद्युत आपूर्ति (Proper lighting and electricity arrangement), Electric Fixture (Fan, Light, Tubelight, Mobile Charging Socket, etc) पीने के पानी की व्यवस्था, महिला एवं पुरूप के लिए पानी (Running Water) सहित अलग-अलग शौचालय (including accessible toilest) की व्यवस्था, फर्निचर आदि की व्यवस्था उपलब्ध होना आवश्यक है, ताकि मतदान/सुरक्षा कर्मी मतदान दिवस के दिन सुविधाजनक रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें तथा मत डालने आये मतदाताओं को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Continuous Updation-2024 & 2nd SSR-2024 के दौरान ASD & De- duplicate एवं अन्य Reason के कारण प्रपत्र-7 के माध्यम से विलोपन किया गया है। विधानसभा आम चुानाव-2024 की घोषणा होने की शीघ्र सम्भावना है। विगत लोकसभा आम चुनाव-2024 में NGRS एवं अन्य माध्यम से Wrong Full Deletion की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसके कारण कई मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रह गये थे। दोबारा ऐसी सूचना प्राप्त न हो इसके लिए Continuous Updation-2024 & 2nd SSR-2024 के दौरान सभी विलोपित/हटाये गये मतदाता का स्वयं/ बी0पी0आर0ओ0/ सुपरवाईजर/ बी0एल0ओ0 से क्षेत्र भ्रमण/जॉच/सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। क्षेत्र भ्रमण के दौरानWrong Full Deletion के मामले आते हैं, तो उनसे शीघ्र प्रपत्र-6 प्राप्त कर मतदाता सूची में निबंधन कराना सुनिश्चित करें।
