RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्कूल बसों का किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को ले दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

सभी बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पॉल्यूशन एवं चालक-परिचालक से संबंधित अभिलेखों की स्थिति का किया गया अवलोकन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )22 अगस्त।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने स्कूल बसों का निरीक्षण किया, सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन का निर्देश दिया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से संत जोसेफ स्कूल, जमुआ में परिचालित बसों की जांच की। निरीक्षण के क्रम में सभी बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पॉल्यूशन एवं चालक-परिचालक से संबंधित अभिलेखों की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी वाहनों के आवश्यक कागजात अद्यतन एवं विधिसम्मत हों तथा चालक लाइसेंसधारी और निर्धारित नियमावली के अनुरुप हों। साथ ही सभी बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी उपकरण, प्राथमिक उपचार पेटी, स्पीड गवर्नर, सेफ्टी लॉक एवं परिचालक की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में विद्यालय प्रबंधन एवं बस मालिकों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी विद्यालय प्रबंधन को समय-समय पर वाहनों की जाँच करानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सड़क सुरक्षा नियमों के अनुरुप ही परिवहन सेवाओं का संचालन हो।

Related posts

उज्जैन:पहले चरण में 10 करोड़ से अधिक की लागत से मंगलनाथ मंदिर परिसर में किया जाएगा स्टोन क्लैडिंग का काम।

rktvnews

भोपाल:टीटी नगर स्टेडियम से गूंजा फिट इंडिया का संदेश,मंत्री सारंग ने किया साइकिल रैली का शुभारंभ।

rktvnews

छपरा:जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने महाशिवरात्रि पर निकलने वाले शिवबारात रूटलाईन का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती चिल्ड्रन स्कूल में मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान।

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment