RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्यायें।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 18 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम मे राज्य के विभिन्न जिलों से आए 78 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्योग विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, परिवहन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, पर्यटन विभाग, भवन निर्माण विभाग, वाणिज्य कर विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गन्ना (उद्योग) विभाग तथा विधि विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई।
इस कार्यक्रम में बक्सर जिले की मंजू देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि डुमराॅव प्रखंड के नुआंव पंचायत में पटना – बक्सर फोरलेन सङक बनाई जा रही है। इस सड़क पर अंडरपास का निर्माण किया गया है लेकिन सर्विस रोड एवं नाला का निर्माण नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मधुबनी जिले से आए तरुण कीर्ति ने मुख्यमंत्री से कहा कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2020 के लिए मिलने वाली फसल क्षति की राशि अब तक मुझे नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
दरभंगा जिले की सीता देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि सड़क दुर्घटना में मेरे पति की मृत्यु हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना के बाद मिलने वाली सहायता राशि मुझे अब तक नहीं प्राप्त हो सकी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कैमूर जिले के मो इस्लाम खान ने मुख्यमंत्री से कहा कि भभुआ जिला मुख्यालय से मेरे गाॅव पलका की दूरी 4 किलोमीटर है। जिला मुख्यालय से मेरे गांव तक सड़क का निर्माण कराया जाय। इस सड़क के बन जाने से मुंडेश्वरी धाम जाने की दूरी कम हो जाएगी और शहर का फैलाव भी दक्षिण दिशा की तरफ होगा। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सीतामढ़ी जिला के रंजीत कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री से कहा कि रीगा चीनी मिल पुनः चालू किया जाय। इससे 5 हजार किसानों और मजदूरों को काफी लाभ होगा जिससे क्षेत्र के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने गन्ना (उद्योग) विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
भागलपुर की रीता सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे पति सरकारी सेवा में थे। सेवाकाल के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन मृत्यु के उपरांत बकाये वेतन का भुगतान, पारिवारिक पेंशन एवं अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कैमूर जिला के घनश्याम कुमार ने मुख्यमंत्री से कहा कि चांद प्रखंड स्थित किलनी ग्राम के दलित-महादलित टोले का संपर्क मुख्य ग्रामीण सड़क से नहीं है। संपर्क पथ का निर्माण कराया जाय जिससे हम लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
गोपालगंज जिला के गुड्डू प्रसाद ने मुख्यमंत्री से कहा कि सासामुसा शुगर मिल के द्वारा किसानों का वर्ष 2017-18 से वर्ष 2020-21 तक खरीदे गए गन्ने के मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने गन्ना (उद्योग) विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
नालंदा जिले से आई अर्पणा कुमारी सिन्हा ने मुख्यमंत्री से कहा कि मेरी रैयती जमीन पर अनुचित तरीके से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके कारण खेती करने में सुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
शिवहर जिला के परमेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से कहा कि शिवहर थाना के समीप मुख्य पथ पर और असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर आवागमन को बाधित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री मो आफाक आलम, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, विधि मंत्री शमीम अहमद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 15 नवम्बर को थमेगा प्रचार प्रसार!70 विधानसभा सीटों में 958 अभ्यर्थी मैदान में, एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल।

rktvnews

बिहार ने वैश्विक बाज़ारों की ओर बढ़ाया कदम: पटना में मेगा एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव।

rktvnews

राजस्थान:शासन सचिवालय में कबड्डी,रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता/गतिविधि का आयोजन।

rktvnews

डोमिसाइल नीति को वापस लेने और शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 में संशोधन को लेकर जनाधिकार पार्टी का धरना।

rktvnews

21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय क्षेत्र और अरुणाचल एवं सिक्किम के 92 विधानसभा क्षेत्र 19 अप्रैल, 2024 को मतदान के लिए तैयार।

rktvnews

राजस्थान:आपणो स्वस्थ राजस्थान’ हमारा संकल्प, प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना हमारी प्राथमिकता, आमजन से जो वादा किया है, वह समय पर पूरा होगा, यही हमारी कार्यशैली : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment